stock-markett.online
Stocks News: फिर भागा पिछले एक महीने 60% रिटर्न देने वाला स्टॉक, महारत्न कंपनी पर ब्रोकरेज ने भी बढ़ाया टारगेट प्राइस

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड(BHEL) के शेयर में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 5.32 फीसदी की तेजी के साथ 406.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में पिछले एक साल में 80.55 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक महीने में भी कंपनी के शेयर में 60.28 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। शेयर अभी अपने 52 वीक हाई के करीब कारोबार कर रहा है।

मार्च तिमाही में कंपनी के शेयर में म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 8.84 फीसदी से बढ़कर 12.88 फीसदी कर दी है। जबकि FIIs की हिस्सेदारी 6.28 फीसदी से बढ़कर 7.23 फीसदी पर पहुंच गई है।

156 फीसदी बढ़ा मुनाफा

मार्च में समाप्त तिमाही कंपनी ने मुनाफे में 156 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जो 1290 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी ने 504 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी के आय में 37 फीसदी की तेजी देखने को मिली है, जो 12310 करोड़ रुपये पर रही। एक साल पहले इस तिमाही में कंपनी ने 8993 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी।

ब्रोकरेज की राय

Nuvama ने स्टॉक पर buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत एग्जीक्यूशन के दम पर FY28 तक EBITDA मार्जिन करीब 13 फीसदी रह सकता है, जिससे FY26–28E के दौरान EPS CAGR करीब 76 फीसदी रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने FY27E EPS अनुमान में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की है और टारगेट प्राइस को 353 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2026 में नए ऑर्डर इनफ्लो में 18.8 फीसदी की गिरावट रही, हालांकि इसका कारण हाई बेस माना जा रहा है। इसके बावजूद कंपनी की ऑर्डर बुक 2.4 लाख करोड़ रुपये पर मजबूत बनी हुई है, जो वित्त वर्ष 2026 की बिक्री का 7.1 गुना है। कंपनी की कैश पोजिशन भी 56 फीसदी साल दर साल बढ़कर 11870 करोड़ रुपये पहुंच गई।की उम्मीद है।

(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *