Aadhaar Card खो गया है? SMS और ईमेल की मदद से मिनटों में ऐसे करें रिकवर
How To Recover Lost Aadhaar Card: आधार कार्ड आपकी पहचान ही नहीं बल्कि बेहद खास सरकारी दस्तावेज है। जो आपकी पहचान के साथ ही सरकारी कामों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। आधार कार्ड अब हर काम में एक जरूरी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल होता है। अगर आप 12 अंकों का नंबर भूल गए हैं या आपका कार्ड कहीं खो गया है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। UIDAI ने कई आसान तरीके दिए हैं, जिनसे आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर जान सकते हैं। वेबसाइट, SMS, ईमेल और माय-आधार एप के जरिए ये काम मिनटों में हो जाता है।
Also Read: Financial Changes from July 1: आज से लागू हुए नए नियम, ITR, Aadhaar, Passport और Credit Card यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट
How To Recover Lost Aadhaar Card:वेबसाइट के जरिए आधार नंबर रिकवर करें
Also Read: Aadhaar Update: 1 जुलाई से मोबाइल ऐप के जरिए मुफ्त में अपडेट होगा ईमेल आईडी, UIDAI ने 75 रुपये की फीस की माफ
- सबसे पहले uidai.gov.in बेवसाइट पर माय आधार सेक्शन में जाकर रिट्रीव आधार नंबर क्लिक करें।
- आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा डालना होगा।
- इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें।
- आपके फोन पर ओटीपी जाएगा, इसके बाद ओटीपी को भरकर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड की सारी जानकारी होगी।
- आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है।
How To Recover Lost Aadhaar Card: ईमेल या IVR से भी चेक कर सकते हैं आधार नंबर
इन सबके अलावा यूजर्स getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल करें। सब्जेक्ट लाइन खाली रखें और बॉडी में UID के साथ नाम और पिन कोड जरूर डालें। 24 घंटे के अंदर रिस्पॉन्स मिलेगा। वहीं, IVRS के जरिए 1947 पर कॉल करें- वॉइस कमांड फॉलो करें और आधार डिटेल्स सुन लें। ये ऑप्शन बुजुर्गों या कम टेक-सेवी लोगों के लिए अच्छा है।
क्या करें अगर रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल भी नहीं है?
इसका समाधान भी uidai ने बताया है। ऐसी सिचुएशन में नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से नंबर रिकवर हो जाएगा। UIDAI के हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके भी गाइडेंस लें सकते हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि पहले ही मोबाइल और ईमेल अपडेट रखें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी जानें- 31 दिसंबर तक ईमेल अपडेट फ्री
UIDAI ने 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार में ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। आधार ऐप के जरिए घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में ईमेल आईडी जोड़ी या अपडेट की जा सकती है। इस दौरान कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मालूम हो कि आधार में ईमेल आईडी जुड़ी होने का सबसे बड़ा फायदा सुरक्षा से जुड़ा है। अगर कोई आपके आधार नंबर का इस्तेमाल कर ऑथेंटिकेशन (Authentication) करने की कोशिश करता है, तो उसकी जानकारी तुरंत आपकी ईमेल आईडी पर पहुंच जाएगी। आधार से जुड़े रियल टाइम अलर्ट, जरूरी सूचनाएं और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

Leave a Reply