ABB India : कमजोर मार्जिन और महंगे वैल्युएशन के चलते शेयर 10% टूटा, 2 बड़े ब्रोकरेज ने दी Sell रेटिंग
Sell ABB India : आज एबीबी इंडिया के शेयरों में 10 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन में कमजोरी और महंगे वैल्यूएशन को लेकर चिंता बढ़ने के बाद निवेशकों ने शेयर में बिकवाली की है। ABB की पैरेंट कंपनी ने साल 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें ऑर्डर इनफ्लो मजबूत रहा, लेकिन मुनाफे पर दबाव भी देखने को मिला।
इसी वजह से ब्रोकरेज हाउस भी शेयर को लेकर अलर्ट हैं और बिकवाली की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि कमजोर एग्जीक्यूशन, मार्जिन पर प्रेशर, रोबोटिक्स बिजनेस की हिस्सेदारी बेचने का असर और पहले से महंगे वैल्यूएशन निवेशकों की चिंता बढ़ा रहे हैं।
Also Read : Gold News : पीएम मोदी ने 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की क्यों कही बात? क्या होगा इसका असर, सरकार को कैसे मिलेगा फायदा
Elara Capital की ABB India पर राय
रेटिंग : Sell
टारगेट प्राइस : 6,180 रुपये
Elara Capital के मुताबिक Q1 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ कमजोर रही, क्योंकि ऑटोमेशन बिजनेस की मांग धीमी पड़ी और मोशन बिजनेस में भी कमजोरी बनी रही। कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 560 बेसिस अंक घटकर 12.8% पर आ गया। मार्जिन पर दबाव की वजह खराब प्रोडक्ट मिक्स, कमोडिटी महंगाई, फॉरेक्स में उतार-चढ़ाव और धीमा एग्जीक्यूशन रही।
हालांकि इलेक्ट्रिफिकेशन बिजनेस कंपनी के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बना रहा, जहां रेवेन्यू में 15% सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। डेटा सेंटर और रेलवे सेक्टर से मिले ऑर्डर्स की वजह से ऑर्डर इनफ्लो मजबूत बना रहा। मैनेजमेंट का मानना है कि अगले कुछ तिमाहियों तक मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। ब्रोकरेज ने CY26 के लिए अपने EPS अनुमान घटा दिए हैं और कहा है कि मौजूदा वैल्यूएशन में कंपनी की ज्यादातर अच्छी खबरें पहले से शामिल हो चुकी हैं।
Also Read : SBI : बाजार का भरोसेमंद मल्टीबैगर है एसबीआई, आईपीओ में 100 शेयर लेने वालों को बनाया मिलेनियर, 31 साल की मजबूत जर्नी
JM Financial की ABB India पर राय
रेटिंग : Sell
टारगेट प्राइस : 5,210 रुपये
ब्रोकरेज हाउस JM Financial के एनालिस्ट ने भी ABB India पर अपनी ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है। उनका कहना है कि शेयर का वैल्यूएशन काफी महंगा हो चुका है। पॉजिटिव बात यह रही कि ABB Global के AMEA रीजन में Q1CY26 के दौरान भारत से ऑर्डर इनफ्लो में 26% सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा रही। उनके अनुसार यह आंकड़ा उनके अनुमान के मुताबिक है।
इससे संकेत मिलता है कि ABB India का ऑर्डर इनफ्लो मार्च तिमाही में करीब 4,300 रुपये करोड़ रहा होगा, जो सालाना आधार पर लगभग 27% की बढ़ोतरी दिखाता है। ABB के मार्जिन पर आगे भी दबाव बना रह सकता है। साथ ही, CY27E EPS के आधार पर 76 गुना वैल्यूएशन शेयर को काफी महंगा बनाता है, जिससे रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल कमजोर दिखाई देती है।
वैल्युएशन महंगा
एनालिस्ट का कहना है कि हाल ही की तेजी से पहले यह शेयर अपने औसत करीब 60x P/E से नीचे ट्रेड कर रहा था। लेकिन पिछले एक महीने में शेयर में 25% की तेजी के बाद इसका वैल्यूएशन बढ़कर करीब 76x CY27E EPS हो गया है, जो इसके ऐतिहासिक स्तर से भी काफी ऊपर है। हाल की इस री-रेटिंग की वजह से ABB India का रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल अब काफी कमजोर हो गया है।
(Disclaimer : यहां हमने एक स्टॉक पर ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के हिसाब से जानकारी दी है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply