Adani Group: अडानी ग्रुप की विंड एनर्जी कंपनी को मिले 696 मेगावाट के नए ऑर्डर
अडानी ग्रुप की विंड एनर्जी कंपनी Adani Wind को 5 बिजली उत्पादक कंपनियों से कुल 696.2 मेगावाट के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर के साथ ग्रुप से बाहर की कंपनियों से मिले Adani Wind के कुल ऑर्डर का आंकड़ा 1 गीगावाट (GW) के पार पहुंच गया है। पीटीआई के अनुसार कंपनी को ये ऑर्डर ऐसे समय में मिले हैं, जब भारत का विंड एनर्जी इंडस्ट्री अधिक क्षमता वाली विंड टर्बाइन की ओर बढ़ रहा है। Adani New Industries Ltd के विंड एनर्जी बिजनेस Adani Wind को मिले इन ऑर्डर में RP-Sanjiv Goenka Group की कंपनी Purvah Green Power से 300 मेगावाट, BC Jindal Group की Jindal India Power से 155 मेगावाट और NTPC Renewable Energy से 109.2 मेगावाट के ऑर्डर शामिल हैं। इसके अलावा Aditya Birla Renewables ने 82.5 मेगावाट और Integrum Energy ने 49.5 मेगावाट की विंड टर्बाइन के लिए ऑर्डर दिए हैं। इन सभी ऑर्डर के तहत कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में प्रोजेक्ट के लिए विंड टर्बाइन की सप्लाई की जाएगी।कंपनी को मिले 2 बड़े ऑर्डरPurvah Green Power से मिला 300 मेगावाट का ऑर्डर इन पांच डील्स में सबसे बड़ा है। इसके तहत कंपनी कर्नाटक के बेल्लारी में 5 मेगावाट क्षमता वाली 60 विंड टर्बाइन लगाएगी। वहीं Jindal India Power के 155 मेगावाट के ऑर्डर में 5 मेगावाट क्षमता वाली 31 टर्बाइन शामिल हैं। इन दोनों ऑर्डर से Adani Wind को कर्नाटक के विंड एनर्जी मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।NTPC Renewable Energy ने गुजरात में अपने खावड़ा प्रोजेक्ट के लिए 5.2 मेगावाट क्षमता वाली 21 विंड टर्बाइन का ऑर्डर दिया है। वहीं, Aditya Birla Renewables और Integrum Energy अपने प्रोजेक्ट में Adani Wind की 3.3 मेगावाट क्षमता वाली टर्बाइन का इस्तेमाल करेंगी। Aditya Birla Renewables का प्रोजेक्ट गुजरात के भुज में और Integrum Energy का प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के नंदुरबार में है।मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने की तैयारीAdani Wind गुजरात के मुंद्रा स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता को मौजूदा 2.25 गीगावाट से बढ़ाकर 5 गीगावाट करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य इस क्षमता को 10 गीगावाट तक पहुंचाना है।JK Cement Q2 Results: आय 24% बढ़कर 3,733 करोड़ रुपये, मुनाफे में 8% की बढ़त; एक साल में 23% टूट चुका है शेयर खावड़ा प्रोजेक्ट में 2 GW से ज्यादा इंस्टॉलेशनAdani Wind के MWL-160 प्लेटफॉर्म के तहत गुजरात की खावड़ा प्रोजेक्ट में 2 गीगावाट से अधिक क्षमता की टर्बाइन स्थापित की जा चुकी हैं। खावड़ा देश के बड़े रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट क्षेत्रों में शामिल है। कंपनी के सभी चार विंड टर्बाइन मॉडल न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्रालय की स्वीकृत सूची में शामिल हैं।

Leave a Reply