Bagmane REIT IPO: आखिरी दिन पब्लिक इश्यू पर निवेशकों की टूट पड़ी भीड़, 16 गुना सब्सक्रिप्शन; देखें GMP के संकेत
Bagmane Prime Office REIT के IPO को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। इश्यू के आखिरी दिन दोपहर 3 बजे तक यह 16.62 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बेंगलुरु आधारित इस ऑफिस REIT का लक्ष्य बाजार से 3,405 करोड़ रुपये जुटाना है।
Bagmane Prime Office REIT IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस
सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, कुल 14.05 करोड़ यूनिट्स के मुकाबले 233.51 करोड़ यूनिट्स के लिए बोलियां मिली हैं। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली, जहां इश्यू 19.24 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं QIB (एंकर निवेशकों को छोड़कर) हिस्सा 14.30 गुना भर चुका है।
ग्रे मार्केट में कैसा है माहौल?
ग्रे मार्केट में भी इस REIT को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। बाजार सूत्रों के मुताबिक, इसका GMP करीब 4.5 रुपये चल रहा है। अपर प्राइस बैंड 100 रुपये के हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 104.5 रुपये निकलता है। हालांकि, मौजूदा GMP बहुत बड़ा प्रीमियम नहीं दिखाता, लेकिन यह संकेत जरूर देता है कि बाजार में इश्यू को लेकर सकारात्मक धारणा बनी हुई है।
प्राइस बैंड और लिस्टिंग डिटेल
IPO के लिए 95-100 रुपये प्रति यूनिट का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह इश्यू 7 मई तक खुला रहेगा। इसकी संभावित लिस्टिंग 15 मई को BSE और National Stock Exchange of India पर हो सकती है। 3,405 करोड़ रुपये के इस इश्यू में 2,390 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1,015 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है।
एंकर निवेशकों से पहले ही मिला मजबूत सपोर्ट
IPO खुलने से पहले ही कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,150 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। इसके तहत 11.49 करोड़ यूनिट्स 100 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर आवंटित किए गए।
एंकर निवेशकों में SBI Life Insurance, UTI Mutual Fund, Kotak Mahindra Mutual Fund, WhiteOak Capital Mutual Fund, Quant Mutual Fund और Max Life Insurance जैसे बड़े घरेलू संस्थान शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए पहले ही 1,360 करोड़ रुपये जुटा चुकी थी।
ये भी पढ़ें: Tejas Networks Share: टाटा ग्रुप के शेयर में आई तूफानी तेजी, 60% तक टूटने के बाद 1 हफ्ते में 30% भागा स्टॉक
बेंगलुरु के प्रीमियम ऑफिस मार्केट पर फोकस
Bagmane Group द्वारा प्रायोजित यह REIT बेंगलुरु के प्रीमियम कमर्शियल ऑफिस मार्केट पर केंद्रित है। इसके पोर्टफोलियो में छह Grade A+ बिजनेस पार्क शामिल हैं, जो आउटर रिंग रोड और सेकेंडरी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट जैसे प्रमुख इलाकों में स्थित हैं।
REIT के पास कुल 20.3 मिलियन स्क्वायर फीट का पोर्टफोलियो है, जिसमें 19.6 मिलियन स्क्वायर फीट लीजेबल एरिया शामिल है। जून 2025 तक इसकी कमिटेड ऑक्यूपेंसी 97.9% रही, जो देश के सूचीबद्ध ऑफिस REIT सेक्टर में सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है।
ग्लोबल कंपनियां हैं टेनेंट
इसके टेनेंट बेस में Google, Amazon, NVIDIA और Samsung Electronics जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं। इससे REIT को लंबे समय तक स्थिर रेंटल इनकम मिलने की संभावना रहती है।
ये भी पढ़ें: AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाएगा कोटक महिंद्रा बैंक, RBI ने दी 9.99 फीसदी तक खरीदारी की मंजूरी
वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?
दिसंबर 2025 तक के नौ महीनों में REIT की कुल आय 1,960 करोड़ रुपये और टैक्स के बाद मुनाफा 829 करोड़ रुपये रहा। फ्रेश इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग Bagmane Capital Tech Park स्थित Luxor प्रॉपर्टी समेत अन्य एसेट अधिग्रहण और पोर्टफोलियो विस्तार में किया जाएगा। लिस्टिंग के बाद Bagmane Prime Office REIT भारत का छठा सूचीबद्ध REIT बन जाएगा।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply