stock-markett.online
Bagmane REIT IPO: आज से खुल गया 3,405 करोड़ रुपये का आईपीओ, झुनझुनवाला ट्रस्ट ने भी लगाया है बड़ा दांव
Bagmane REIT IPO: आज से खुल गया 3,405 करोड़ रुपये का आईपीओ, झुनझुनवाला ट्रस्ट ने भी लगाया है बड़ा दांव

Bagmane REIT IPO: आज से खुल गया 3,405 करोड़ रुपये का आईपीओ, झुनझुनवाला ट्रस्ट ने भी लगाया है बड़ा दांव

Bagmane REIT IPO: Bagmane Prime Office REIT का ₹3,405 करोड़ का IPO आज यानी 5 मई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। खास बात यह है कि इस इश्यू को Jhunjhunwala Discretionary Trust का भी समर्थन मिला है, जिससे निवेशकों के बीच इसकी चर्चा और बढ़ गई है। हालांकि, ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत फिलहाल थोड़े ठंडे नजर आ रहे हैं।

प्राइस बैंड और स्ट्रक्चर क्या है?

यह IPO ₹95 से ₹100 प्रति यूनिट के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया है और 7 मई तक खुला रहेगा। अलॉटमेंट 12 मई को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 15 मई को इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर हो सकती है।

इसमें ₹2,390 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,015 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। बुक रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर JM Financial और रजिस्ट्रार के रूप में Kfin Technologies काम कर रहे हैं।

GMP में ठंडा रिस्पॉन्स

IPO खुलने से पहले ही कंपनी ने ₹1,150 करोड़ एंकर निवेशकों से जुटा लिए थे, जिसमें बड़े नाम जैसे SBI Life, UTI MF और Kotak MF शामिल हैं। इसके अलावा, प्री-IPO प्लेसमेंट के जरिए ₹1,360 करोड़ पहले ही जुटाए जा चुके हैं। यह दिखाता है कि संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत है।

लेकिन दूसरी तरफ, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल शून्य के आसपास है। इसका मतलब यह है कि बाजार को लिस्टिंग पर बड़े प्रीमियम की उम्मीद नहीं है और स्टॉक इश्यू प्राइस के आसपास ही लिस्ट हो सकता है।

ये भी पढें: L&T Q4 Results Preview: रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल के बीच मुनाफे पर पड़ सकता है दबाव! जानें कैसे होंगे तिमाही नतीजे

मजबूत पोर्टफोलियो और हाई ऑक्यूपेंसी

Bagmane REIT की सबसे बड़ी ताकत इसका प्रीमियम ऑफिस पोर्टफोलियो है। कंपनी के पास बेंगलुरु के प्रमुख बिजनेस हब्स में फैले 6 Grade A+ बिजनेस पार्क हैं, जिनका कुल एरिया करीब 20.3 मिलियन स्क्वायर फीट है। इसमें से 19.6 मिलियन स्क्वायर फीट लीजेबल एरिया है।

सबसे खास बात इसकी 97.9% की कमिटेड ऑक्यूपेंसी है, जो भारत के REIT स्पेस में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है। इसके टेनेंट्स में ग्लोबल दिग्गज जैसे Google, Amazon, Nvidia और Samsung शामिल हैं, जिससे रेंटल इनकम की स्थिरता बनी रहती है।

कमाई और रिटर्न की तस्वीर

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो दिसंबर 2025 तक के 9 महीनों में कंपनी ने ₹1,960 करोड़ की कुल आय और ₹829 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। निवेशकों के लिए आकर्षण का एक बड़ा कारण इसका डिविडेंड जैसा रिटर्न मॉडल भी है।

ये भी पढें: BHEL Share: तिमाही नतीजों के बाद 52 वीक हाई पर पहुंचा PSU Stock, ब्रोकरेज ने कहा- अभी भी है 20% मुनाफे का मौका

अनुमान के मुताबिक, यह REIT FY27 में करीब 6.2% का यील्ड दे सकता है, जो FY30 तक बढ़कर 7.5% तक पहुंच सकता है। यानी यह उन निवेशकों के लिए खास हो सकता है जो नियमित इनकम चाहते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *