Bank Holiday Today: आज 26 अक्टूबर को आपके शहर में बैंक खुले हैं या बंद हैं? जानें छुट्टी की वजह और पूरी लिस्ट
Bank Holiday Today: अगर आप आज यानी सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज देश के कुछ शहरों में बैंक ब्रांचेज बंद रहेंगी। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के आधार पर बैंक की छुट्टियां तय की जाती हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजा और विलय दिवस होने की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
Bank Holiday Today: आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
आज 26 अक्टूबर को बैंक की छुट्टी अलग-अलग क्षेत्रीय कारणों से है। इसका मतलब यह नहीं है कि देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी।
अगरतला: यहां लक्ष्मी पूजा के अवसर पर बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
चंडीगढ़: महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
जम्मू: यहां विलय दिवस के अवसर पर बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।
शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती और संबंधित क्षेत्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
श्रीनगर: विलय दिवस के कारण बैंक ब्रांच बंद रहेंगी।
ध्यान रखें कि बैंक की छुट्टियां RBI के क्षेत्रवार कैलेंडर के आधार पर तय होती हैं। इसलिए किसी एक शहर में बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे शहरों में भी बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी।
ये भी पढ़ें : Aaj Sone Ka Bhav :दिवाली से पहले धड़ाम हुआ गोल्ड, दिल्ली-नोएडा से लेकर मुंबई तक क्या है लेटेस्ट रेट
अक्टूबर 2026 में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अक्टूबर 2026 में 26 अक्टूबर, सोमवार को लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ के कारण शिमला में बैंक ब्रांचो की छुट्टी रहेगी। वहीं, 31 अक्टूबर, शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे। ध्यान दें कि बैंक की छुट्टियां शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टी सूची जरूर चेक कर लें।
बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ये काम
अगर आपके शहर में बैंक की ब्रांचेज बंद हैं, तो भी आप रोजमर्रा के कई बैंकिंग काम ऑनलाइन कर सकते हैं। बैंक की छुट्टी के दौरान Google Pay, PhonePe, Paytm और दूसरे UPI ऐप के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने की सुविधा आम तौर पर चालू रहती है। इसके अलावा, मोबाइल बैंकिंग ऐप से खाते का बैलेंस चेक करने, खाते से जुड़ी जानकारी देखने और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर जैसे काम भी किए जा सकते हैं। वहीं, बैंक बंद होने के बावजूद ATM से कैश निकालने की सुविधा आम तौर पर उपलब्ध रहती है।
ये भी पढ़ें : PM Kisan: इस बार 10 लाख किसानों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?

Leave a Reply