stock-markett.online
Bengal Files: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने किया तारीख का खुलासा
Bengal Files: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने किया तारीख का खुलासा

Bengal Files: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद अब रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री ने किया तारीख का खुलासा

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की चर्चित और विवादित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। काफी समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए खुद विवेक अग्निहोत्री ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान किया है।

15 मई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

सोशल मीडिया पर पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म 8 मई को रिलीज होगी, लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर इन दावों का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म 15 मई को पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फैसला राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद लिया गया है।

क्यों अटकी थी फिल्म?

आपको बता दें कि ‘द बंगाल फाइल्स’ पिछले साल 5 सितंबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज हो गई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल के दर्शक इसे नहीं देख पाए थे। विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि राज्य की तत्कालीन सरकार और प्रशासन की ओर से फिल्म को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि थिएटर मालिकों को फिल्म न दिखाने के लिए डराया गया और उन पर दबाव बनाया गया।

उस समय जब थिएटर मालिकों से बात की गई थी, तो उन्होंने ‘डेट्स की कमी’ या ‘दूसरी फिल्मों (जैसे टाइगर श्रॉफ की बागी 4) के साथ पहले से किए गए एग्रीमेंट’ का हवाला दिया था। हालांकि, अधिकारिक तौर पर फिल्म पर कोई बैन नहीं लगाया गया था, लेकिन व्यवहारिक तौर पर इसे कहीं भी स्क्रीन नहीं मिल रही थी।

View this post on Instagram

“हमने हार नहीं मानी” – विवेक अग्निहोत्री

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विवेक ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि इस फिल्म के सफर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा, “हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोका गया, हम पर हमले हुए और मेरे खिलाफ दर्जनों एफआईआर (FIR) दर्ज की गईं। मुझे बंगाल में एक तरह से बैन कर दिया गया था। यहाँ तक कि मैं गवर्नर से अपना सम्मान लेने भी नहीं जा सका।”

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने किसी न किसी तरह फिल्म को बंगाल के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी रखी। अब जबकि राज्य में राजनीतिक माहौल बदल चुका है, फिल्म को आधिकारिक तौर पर रिलीज करने का रास्ता साफ हो गया है।

क्या है विवाद की वजह?

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर शुरू से ही राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ी हुई है। जहां एक पक्ष इसे सच्चाई दिखाने वाली फिल्म बता रहा है, वहीं विरोधियों का कहना है कि यह एक खास एजेंडे के तहत बनाई गई फिल्म है। अब देखना यह होगा कि 15 मई को जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर आएगी, तो बंगाल की जनता इसे कैसा रिस्पॉन्स देती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *