stock-markett.online
Biocon Share Price: एक खास इंजेक्शन को कनाडा में मंजूरी, फटाक से ढहते मार्केट में भी 4% उछले शेयर
Biocon Share Price: एक खास इंजेक्शन को कनाडा में मंजूरी, फटाक से ढहते मार्केट में भी 4% उछले शेयर

Biocon Share Price: एक खास इंजेक्शन को कनाडा में मंजूरी, फटाक से ढहते मार्केट में भी 4% उछले शेयर

Biocon Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी बायोकॉन के शेयरों में आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर सहमति नहीं बनने पर कच्चे तेल में उबाल ने स्टॉक मार्केट को झुलसा दिया है तो दूसरी तरफ कनाडा में एक इंजेक्शन को मंजूरी मिलने पर बायोकॉन के शेयर चमक उठे। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.04% की बढ़त के साथ ₹392.10 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.06% उछलकर ₹396.00 तक पहुंच गया था।

Biocon के किस इंजेक्शन को मिली है मंजूरी?

बायोकॉन ने आज 11 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसके 50 एमजी और 100 एमजी के माइकेफंजिन इंजेक्शन को हेल्थ कनाडा से मंजूरी मिल गई है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल वयस्कों और चार महीने से अधिक उम्र के बच्चों में कैंडिडेमिया यानी खून में इंफेक्शन, कैंडिडायसिस यानी मुंह, स्किन और वजाइना में इंफेक्शन, कैंडिडा पेरिटोनाइटिस यानी पेट के जानलेवा इंफेक्शन और फोड़े से निकले पस से जुड़े इंफेक्शन के इलाज में होता है। कैंडिडेमिया की बात करें तो यह कैंडिडा यीस्ट के चलते होता है और खून में गंभीर इंफेक्शन है।। अमेरिका में खून में इंफेक्शन से जुड़े मामलों में चौथी सबसे बड़ी वजह ये ही और इसमें मृत्यु दर भी काफी अधिक है, जो 22% से 75% तक हो सकती है।

कैसी ही बायोकॉन की मार्च तिमाही?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही बायोकॉन के लिए खास नहीं रही। मार्च 2026 तिमाही में बायोकॉन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 56.8% गिरकर ₹198.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2.3% उछलकर ₹4,516.6 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 5.4% गिरकर ₹1,020.3 करोड़ पर आ गया तो ऑपरेटिंग मार्जिन भी 24.4% से 22.6% पर आ गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

बायोकॉन के शेयर पिछले साल 12 मई 2025 को ₹317.90 के भाव पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 6 महीने में यह 33.67% उछलकर 18 नवंबर 2025 को बीएसई पर ₹424.95 के भाव पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Airtel धड़ाम, बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर बिकवाली, 4% टूटा शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *