stock-markett.online
BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले कई ऑर्डर, रियल एस्टेट से बढ़ रही मांग
BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले कई ऑर्डर, रियल एस्टेट से बढ़ रही मांग

BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मिले कई ऑर्डर, रियल एस्टेट से बढ़ रही मांग

BSE में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HRS Aluglaze Ltd को रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से कई नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने कहा कि रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स में facade और glazing solutions की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी इन सभी प्रोजेक्ट्स को अगले 24 महीनों में पूरा करेगी।

रियल एस्टेट से मिले ऑर्डर

कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर्स में गुजरात की Galaxy Real Estate Developers का एक प्रोजेक्ट शामिल है। इसके तहत HRS Aluglaze residential project में एल्यूमुनियम विंडोज, रेलिंग्स और दूसरे संबंधित सिस्टम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी।

इसके अलावा Goyal & Co. Construction से भी कंपनी को इसी तरह का काम मिला है। इससे संकेत मिलता है कि हाउसिंग सेक्टर में facade और glazing solutions की मांग मजबूत बनी हुई है।

Adani Group से जुड़े प्रोजेक्ट

Industrial space में कंपनी को गुजरात के साणंद स्थित Micron Technology semiconductor facility में facade और glazing का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इससे मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड रियल एस्टेट में बढ़ते अवसरों का संकेत मिलता है।

इसके अलावा PSP Projects से मिले एक अन्य ऑर्डर के तहत कंपनी मुंद्रा में Adani Group से जुड़े एक प्रोजेक्ट में एल्यूमुनियम विंडोज लगाने का काम करेगी।

नए ऑर्डर्स की वैल्यू 12.76 करोड़ रुपये

कंपनी ने बताया कि हाल में मिले नए ऑर्डर्स की कुल वैल्यू 12.76 करोड़ रुपये है। इससे पहले अप्रैल 2026 में कंपनी को 26.94 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स मिले थे।

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि आधुनिक निर्माण कार्यों में facade और glazing solutions की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह बेहतर building efficiency, तेजी से प्रोजेक्ट एक्जीक्यूशन और बदलते डिजाइन स्टैंडर्ड हैं।

कंपनी बढ़ा रही है क्षमता

HRS Aluglaze के मुताबिक, वह बैलेंस्ड और हाई क्वालिटी ऑर्डर पाइपलाइन पर फोकस बनाए हुए है। कंपनी पुराने और नए दोनों तरह के क्लाइंट्स के साथ काम कर रही है और डिलिवरी कैपेबिलिटीज को मजबूत कर रही है, ताकि लंबे समय तक ग्रोथ बनाए रखी जा सके। इसके अलावा कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग और इंस्टालेशन ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए एक सब्सिडियरी भी बनाई है।

HRS Aluglaze अहमदाबाद में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी विकसित कर रही है। इसका मकसद उत्पादन क्षमता बढ़ाना और बड़े प्रोजेक्ट्स की मांग को पूरा करना है। दिसंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी ने FY25 में 42.14 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *