BSE Q4 Result, Dividend News : तिमाही नतीजों से पहले 52 हफ्ते के हाई पर स्टॉक, इस साल 44% मजबूत; 1, 3 और 5 साल में रहा है मल्टीबैगर
BSE Q4 Result and Dividend News: कैपिटल मार्केट की दिग्गज कंपनी BSE एक बार फिर निवेशकों के रडार पर है। तिमाही नतीजों और संभावित डिविडेंड से पहले कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है। मंगलवार, 5 मई को स्टॉक करीब 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,753.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जो इसके नए ऑल-टाइम हाई के आसपास है। दिलचस्प बात यह है कि जहां पूरा बाजार दबाव में रहा, वहीं BSE का शेयर लगातार मजबूती दिखाता रहा। जिस दिन बाजार गिरावट में था, उस दिन भी इस स्टॉक ने हरे निशान में बंद होकर अपनी मजबूती का संकेत दिया।
मल्टीबैगर बना स्टॉक
अगर हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें, तो BSE Ltd ने हर समयावधि में बाजार को पीछे छोड़ा है। आज यानी मंगलवार, 5 मई की बात करें तो 1 दिन में करीब 1.33 फीसदी की तेजी, जबकि Sensex 0.77 फीसदी गिरा। वहीं, अगर 1 हफ्ते की बात करें तो इस दौरान स्टॉक 6.43 फीसदी बढ़ा है जबकि बाजार हल्की गिरावट में रहा। 1 महीने में स्टॉक की कीमत में 32 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा है। इस साल में अब तक स्टॉक 40 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। अगर लंबी अवधि की बात करें तो इस दौरान भी स्टॉक ने जबरदस्त एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है-
- 1 साल में करीब 78 फीसदी रिटर्न
- 3 साल में 2,097 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न और
- 5 साल में 5,295 फीसदी की जबरदस्त तेजी
CAGR के आधार पर भी स्टॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है-
- 1 साल: 73 फीसदी
- 3 साल: 179 फीसदी
- 5 साल: 118 फीसदी
कब आएंगे तिमाही नतीजे?
मंगलवार, 28 अप्रैल को कंपनी ने NSE फाइलिंग के जरिये बताया कि तिमाही नतीजों के लिए BSE की बोर्ड मीटिंग गुरुवार, 7 मई को शाम 7 बजे आयोजित होगी। हालांकि, फाइलिंग में कंपनी ने डिविडेंड (BSE Dividend) से जुड़ी कोई बात नहीं की है। पिछले नतीजों की बात करें तो कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया था। अब देखना होगा कि कंपनी इस बार क्या-क्या फैसले लेती है।
यह भी पढ़ें- IndusInd Bank के पूर्व CFO ने बैंक पर किया 70 करोड़ रुपये का मुकदमा, शेयर पर दिख सकता है असर
कैसा था Q3FY26 नतीजा?
BSE के लिए पिछली तिमाही यानी Q3 काफी मुनाफे वाली रही है। तीसरे तिमाही में कपनी का रेवेन्यू 768 करोड़ रुपये से बढ़कर 1244 करोड़ रुपये हो गया। यानी पिछले साल के मुकाबले 62 फीसदी की उछाल। इससे इतर, कंपनी का मुनाफा भी दोगुने से ज्यादा हो गया। नेट प्रॉफिट 218 करोड़ रुपये से उछलकर 596 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह पिछले साल की तुलना में लगभग 173 फीसदी की जबरदस्त बढ़त है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply