stock-markett.online
Coforge Share Price: कोफोर्ज का शेयर 9% उछला, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?
Coforge Share Price: कोफोर्ज का शेयर 9% उछला, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?

Coforge Share Price: कोफोर्ज का शेयर 9% उछला, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?

कोफोर्ज के शेयरों में 6 मई को पंख लग गए। सुबह में शेयर मजबूत खुले। कुछ ही देर में 9 फीसदी तक उछल गए। इसकी वजह कंपनी के मार्च तिमाही के शानदार नतीजे हैं। कंपनी का प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान से ज्यादा रहा। ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक बेहतर रहने का अनुमान जताया है।

Coforge का शेयर 11:20 बजे 9.05 फीसदी चढ़कर 1,274 रुपये पर चल रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 145 फीसदी उछलकर 612 करोड़ रुपये रहा। सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में एनालिस्ट्स ने कंपनी का प्रॉफिट 448 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 4,450 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन बढ़करर 16.6 फीसदी हो गया।

कंपनी ने बताया है कि उसके पास 64.8 करोड़ डॉलर के ऑर्डर्स हैं। मार्च तिमाही में उसे 5 बड़े ऑर्डर मिले। कंपनी के सीईओ सुधीर सिंह ने कहा कि कंपनी ने स्ट्रॉन्ग मोमेंटम के साथ नए वित्त वर्ष में प्रवेश किया है। साल दर साल आधार पर ग्रोथ 29.2 फीसदी रही, जबकि EBIT मार्जिन 370 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ा। मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के प्रदर्शन को लेकर पॉजिटिव राय जताई है।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कोफोर्ज के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने इसके शेयर के लिए 2,100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद के मुताबिक रहा, लेकिन मार्जिन में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। जेफरीज ने भी कोफोर्ज के शेयरों को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 1,860 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

HSBC ने भी कोफोर्ज के शेयरों को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 1,710 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। लेकिन, मार्जिन और फ्री कैश फ्लो का गाइडेंस इम्प्रूव हुआ है। हालांकि, एचएसबीसी ने कहा है कि कोफोर्ज कम मार्जिन वाले सेगमेंट्स से निकल रही है, जिससे ग्रोथ कुछ सुस्त पड़ सकती है। बीते एक साल में कपंनी का शेयर करीब 14 फीसदी गिरा है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *