stock-markett.online
Coforge Share Price : तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस,  Buy रेटिंग बरकरार
Coforge Share Price : तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस,  Buy रेटिंग बरकरार

Coforge Share Price : तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, Buy रेटिंग बरकरार

ब्रोकरेज PL Capital ने आईटी कंपनी Coforge के शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के बेहतर मार्जिन आउटलुक और मजबूत डील पाइपलाइन को देखते हुए टारगेट प्राइस 2,230 रुपये से बढ़ाकर 2,300 रुपये कर दिया है। शेयर का मौजूदा भाव 1,901 रुपये है। इस लिहाज से शेयर में करीब 21 फीसदी की तेजी की संभावना जताई गई है। PL Capital के मुताबिक Coforge का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) का प्रदर्शन कुल मिलाकर अनुमान के अनुरूप रहा।

कंपनी का कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) आधार पर रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही 10.9 फीसदी बढ़ा, जबकि ऑर्गेनिक रेवेन्यू ग्रोथ 3.8 फीसदी रही। कंपनी का रेवेन्यू 652.2 मिलियन डॉलर रहा। हालांकि, कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ ब्रोकरेज के 11.3 फीसदी के अनुमान से थोड़ी कम रही। कंपनी का EBIT मार्जिन 16 फीसदी रहा, जो ब्रोकरेज के 15.8 फीसदी के अनुमान से बेहतर था।

कंपनी की ग्रोथ में अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट का योगदान रहा। सरकारी कारोबार में तिमाही-दर-तिमाही 20.8 फीसदी, हेल्थकेयर में 13.7 फीसदी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) में 14.3 फीसदी, ट्रैवल, ट्रांसपोर्टेशन और हॉस्पिटैलिटी (TTH) में 6.3 फीसदी और इंश्योरेंस सेगमेंट में 4.9 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई।

मार्जिन गाइडेंस बढ़ाई, आगे और सुधार की उम्मीद

PL Capital के मुताबिक, Coforge के मार्जिन आउटलुक में सुधार हुआ है। कंपनी के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए EBIT मार्जिन का लक्ष्य पहले के 15.5 फीसदी से बढ़ाकर 16 फीसदी कर दिया है। कंपनी को दिसंबर तिमाही के बाद मार्च तिमाही (Q4FY27) में EBIT मार्जिन 17 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।

मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027-28 में भी मार्जिन में अच्छी बढ़ोतरी का संकेत दिया है। कंपनी का ऑर्गेनिक बिजनेस मार्जिन सितंबर तिमाही में 17 फीसदी रहा, जबकि कुल EBIT मार्जिन 16 फीसदी पर स्थिर रहा।

MOSL Top Picks: Adani Ports से BSE तक, ब्रोकरेज को इन 4 शेयरों में दिख रही 25% तक तेजी की उम्मीद; 3 पर न्यूट्रल रेटिंग

ब्रोकरेज ने सितंबर 2028 के अनुमानित प्रति शेयर मुनाफे (EPS) पर वैल्यूएशन मल्टीपल 26 गुना से बढ़ाकर 27 गुना कर दिया है। इसी आधार पर टारगेट प्राइस 2,230 रुपये से बढ़ाकर 2,300 रुपये किया गया है। PL Capital का मानना है कि मजबूत डील बुक, बड़े ग्राहकों से बेहतर ग्रोथ और मार्जिन में संभावित विस्तार Coforge के प्रदर्शन को आगे सहारा दे सकते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *