stock-markett.online
CTET September 2026: सीटेट सितंबर के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें इस बार किए गए हैं कौन से बदलाव
CTET September 2026: सीटेट सितंबर के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें इस बार किए गए हैं कौन से बदलाव

CTET September 2026: सीटेट सितंबर के लिए शुरू हुआ आवेदन, जानें इस बार किए गए हैं कौन से बदलाव

CTET September 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है, जो स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर स्कूल अपनी रिक्तियों के आधार पर समय-समय पर उम्मीदवारों की भर्ती करते रहते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीटेट सितंबर 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in और cbse.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन 11 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और 10 जून, 2026 को रात 11:59 बजे तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास परीक्षा फीस भरने के लिए भी 10 जून तक का समय है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीटेट का 22वां एडिशन पेपर I और पेपर II दोनों के लिए 6 सितंबर, 2026 (रविवार) को होगा। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 5 सितंबर, 2026 (शनिवार) को भी हो सकती है।

इस बार सीटेट परीक्षा में हुए हैं ये बदलाव

1. परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा

इस बार सीटेट उम्मीदवारों को अपना मनपसंद परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं मिलेगा। सीबीएसई बोर्ड उम्मीदवारों को परीक्षा शहर रेंडम आधार पर आवंटित करेगा। परीक्षा शहर बदलने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

2. 20 की बजाय 27 भाषाओं में होगी सीटेट

सितंबर सत्र की सीटेट परीक्षा 20 की बजाय 27 भाषाओं में होगी। बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, संथाली, सिंधी, 7 भाषाओं को और जोड़ा गया है। सितंबर 2026 की परीक्षा में फरवरी वाली 20 भाषाओं के अलावा इन 7 अतिरिक्त नई भाषाओं को सूची में जोड़ा गया है।

पहले से मौजूद 20 भाषाएं : अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, तिब्बती और उर्दू।

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 11 मई, 2026

आवेदन करने की आखिरी तारीख : 10 जून, 2026 (रात 11:59 बजे)

फीस भरने की आखिरी तारीख : 10 जून, 2026 (रात 11:59 बजे)

करेक्शन विंडो : 15 जून से 18 जून, 2026

प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख : परीक्षा से दो दिन पहले

सीटेट परीक्षा की तारीख : 6 सितंबर, 2026

संभावित अतिरिक्त परीक्षा की तारीख : 5 सितंबर, 2026

अनुमानित परिणाम की घोषणा : अक्टूबर 2026 के आखिर तक

यह एग्जाम देश के 132 शहरों में 27 भाषाओं में होगा। पेपर I उन कैंडिडेट के लिए है जो क्लास 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर II उन लोगों के लिए है जो क्लास 6 से 8 तक पढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। जो कैंडिडेट क्लास 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं। सीबीएसई के निर्देशों के मुताबिक, 60% या उससे अधिक अंक लाने वाले उम्मीदवारों को सीटेट क्वालिफाइड माना जाएगा।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *