Dividend, Q4 Results FY 2026: बाथरूम फिटिंग बनाने वाली कंपनी का मुनाफा गिरा, फिर भी देगी 1500% डिविडेंड
Cera Sanitaryware Dividend, Q4 Results FY 2026: सेरा सैनिटरी लिमिटेड ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने पूरी तरह से चुकता इक्विटी शेयर पर 75 रुपये (1500 फीसदी) का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
कंपनी ने बताया कि सेरा सैनिटरीवेयर का इस चौथी तिमाही में मुनाफा 77.34 करोड़ रुपये रहा, जब कि पिछले साल की समान तिमाही में ये 86 करोड़ रुपये थे। इधर, कंपनी की आय सालाना आधार पर बढ़कर 644 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 578 करोड़ रुपये थी।

Leave a Reply