stock-markett.online
Dividend Stock: सीमेंट कंपनी ने निवेशकों को दिया 70 रुपये के डिविडेंड – जानिए डिटेल

Shree Cement ने बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद मार्च 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 8.5 फीसदी घटकर 525.6 करोड़ रुये रह गया, जो पिछले साल इस तिमाही में 574.3 करोड़ रुपये पर था।

एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 10.3 फीसदी बढ़कर 6101 करोड़ रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 5532 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA 3.1 फीसदी घटकर 1384 करोड़ रुपये रहा, जिससे EBITDA मार्जिन भी साल दर साल 25.8 फीसदी से गिरकर 22.7 फीसदी पर आ गया है।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने अपने निवेशकों को 70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है, जो AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा। इसके अलावा कंपनी पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 28 अक्टूबर 2025 को 80 रुपये प्रति शेयर का अंतरिंम डिविडेंड दे चुकी है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *