stock-markett.online
Dividend Stocks: 9 स्टॉक्स बांट रहे हर शेयर पर ₹102 डिविडेंड में, लेकिन 5 ही दिन में बीत जाएगी रिकॉर्ड डेट
Dividend Stocks: 9 स्टॉक्स बांट रहे हर शेयर पर ₹102 डिविडेंड में, लेकिन 5 ही दिन में बीत जाएगी रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: 9 स्टॉक्स बांट रहे हर शेयर पर ₹102 डिविडेंड में, लेकिन 5 ही दिन में बीत जाएगी रिकॉर्ड डेट

Dividend Stocks: शेयरों की उठा-पटक के अलावा डिविडेंड के रूप में भी स्टॉक मार्केट से कमाई का मौका बनता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में नाम होना चाहिए। इस हफ्ते नौ स्टॉक्स के ₹102 के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट है तो यह चेक कर लेना जरूरी है कि कौन-से स्टॉक कितना डिविडेंड बांट रहे हैं और रिकॉर्ड डेट क्या है ताकि डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा हासिल करने के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदारी कर सकें। इनमें हेग्जावर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies), एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services), साइएंट (Cyient), निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी (Nippon Life India AMC), क्रिसिल (CRISIL), श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance), चेन्नई पेट्रो (Chennai Petro), रेलटेल (RailTel) और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) है।

26 अक्टूबर

हेग्जावर टेक्नोलॉजीज (Hexaware Technologies) के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी ने हर शेयर पर ₹9.5 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। फिलहाल यह स्टॉक अपने ₹708 के आईपीओ प्राइस से काफी नीचे है।

27 अक्टूबर

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) उन स्टॉक्स में शुमार है, जो पिछले हफ्ते मार्केट में चली बिकवाली की आंधी में भी खुद को संभाल सके। मजबूत कारोबारी नतीजे और पॉजिटिव आउटलुक ने इसे सपोर्ट किया। कंपनी ने हर शेयर पर ₹20 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. जिसकी रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर है।

28 अक्टूबर

पिछले कारोबारी हफ्ते बिकवाली की आंधी से साइएंट (Cyient) ने भी धमाकेदार कारोबारी नतीजे के दम पर खुद को संभाले रखा। कंपनी ने हर शेयर पर ₹12 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर है।

इसके अलावा निप्पॉन लाइफ इंडिया एएमसी (Nippon Life India AMC) ने भी कारोबारी नतीजे के साथ-साथ हर शेयर पर ₹9.5 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया, जिसकी रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर है। कारोबारी नतीजे के बाद इसके शेयर नीचे आए हैं।

29 अक्टूबर

क्रिसिल (CRISIL) और श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) ने भी कारोबारी नतीजे के साथ अंतरिम डिविडेंड के ऐलान किए। क्रिसिल के ₹17 के अंतरिम डिविडेंड और श्रीराम फाइनेंस के ₹6.5 के अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 29 अक्टूबर है।

30 अक्टूबर

चेन्नई पेट्रो (Chennai Petro) ने पिछले हफ्ते कारोबारी नतीजे का ऐलान किया था और इसके साथ ही कंपनी ने हर शेयर पर ₹25 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इसकी रिकॉर्ड डेट 30 अक्टूबर है।

इसके अलावा रेलटेल (Railtel) के ₹1 और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के ₹1.5 के अंतरिम डिविडेंड की भी रिकॉर्ड डेट 30 अक्टूबर है। इसमें से स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर इस साल 100% से अधिक ऊपर चढ़े हैं तो रेलटेल इस साल 38% से अधिक कमजोर हुआ है।

Swiggy-KEI का तगड़ा दबाव, 20 महीने में सबसे तेज गिरा निफ्टी मिडकैप, Nifty के लिए ये हैं अहम लेवल्स

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *