stock-markett.online
DMart Q1 Results : कंपनी का मुनाफा 13% बढ़कर 935 करोड़ रुपये पर पहुंचा-जून तिमाही में सिर्फ 3 स्टोर जोड़े
DMart Q1 Results : कंपनी का मुनाफा 13% बढ़कर 935 करोड़ रुपये पर पहुंचा-जून तिमाही में सिर्फ 3 स्टोर जोड़े

DMart Q1 Results : कंपनी का मुनाफा 13% बढ़कर 935 करोड़ रुपये पर पहुंचा-जून तिमाही में सिर्फ 3 स्टोर जोड़े

रिटेल चेन DMart को ऑपरेट करने वाली Avenue Supermarts ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जून 2026 में समाप्त तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कंपनी की आय, मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रॉफिट तीनों में सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी का मुनाफा साल दर साल 12.8 फीसदी की तेजी के साथ 935.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 829.7 करोड़ रुपये पर था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 15.1 फीसदी बढ़कर 18343 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 15932 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में कंपनी ने 1,526.87 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया है, जो एक साल पहले इस तिमाही में 1,313.2 करोड़ रुपये से 16.3 फीसदी की बढ़ोतरी है। कंपनी का EBITDA मार्जिन साल दर साल 8.2 फीसदी से बढ़कर 8.3 फीसदी पर पहुंच गया है।

Q1 में 3 नए स्टोर जोड़े

कंपनी ने कहा कि उसने तिमाही के दौरान 3 नए स्टोर जोड़े हैं। कंपनी ने कहा कि DMart Ready ने 7 शहरों में कामकाज बंद किया है। कंपनी का ई-कॉमर्स कारोबार अब 11 शहरों में है। DMart के CEO ने कहा कि जून तिमाही में गैर-मेट्रो शहरों में मौजूद स्टोर्स का प्रदर्शन मजबूत रहा और वहां कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, बड़े मेट्रो शहरों में लंबे समय से ऑपरेट पुराने स्टोर्स की ग्रोथ इस तिमाही में लगभग सपाट रही, यानी इन स्टोर्स की बिक्री में खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई।

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 4,075 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 6.33 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *