stock-markett.online
Dolly Khanna को डिविडेंड से हुई करोड़ों की कमाई, इन 7 शेयरों ने बनाई मजबूत पैसिव इनकम; आपके पोर्टफोलियो में कौन शामिल?
Dolly Khanna को डिविडेंड से हुई करोड़ों की कमाई, इन 7 शेयरों ने बनाई मजबूत पैसिव इनकम; आपके पोर्टफोलियो में कौन शामिल?

Dolly Khanna को डिविडेंड से हुई करोड़ों की कमाई, इन 7 शेयरों ने बनाई मजबूत पैसिव इनकम; आपके पोर्टफोलियो में कौन शामिल?

Dolly Khanna Portfolio Dividend Stocks: भारतीय शेयर बाजार की दिग्गज निवेशकों में गिनी जाने वाली Dolly Khanna एक बार फिर चर्चा में हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप कंपनियों में शुरुआती चरण में निवेश करने के लिए मशहूर डॉली खन्ना का पोर्टफोलियो केवल शेयरों की तेजी से ही नहीं, बल्कि मजबूत डिविडेंड इनकम से भी कमाई करता है। FY26 में भी उनके निवेश किए गए कई शेयरों ने शानदार डिविडेंड दिया, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये की पैसिव इनकम होने का अनुमान है।

खन्ना के पोर्टफोलियो में कितने स्टॉक्स?

डॉली खन्ना लंबे समय से उन कंपनियों पर दांव लगाती रही हैं जिनका बिजनेस मॉडल मजबूत हो, कैश फ्लो स्थिर हो और लंबे समय में ग्रोथ की संभावना दिखती हो। यही वजह है कि उनके पोर्टफोलियो में पेट्रोकेमिकल्स, इंडस्ट्रियल, टेक्सटाइल और स्पेशलिटी केमिकल्स जैसे अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां शामिल हैं। हालिया शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, उनके पास सार्वजनिक रूप से 9 कंपनियों में हिस्सेदारी है, जिनकी कुल वैल्यू 500 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

किस कंपनी से मिला सबसे ज्यादा डिविडेंड?

FY26 में उनके पोर्टफोलियो (Dolly Khanna Dividend Income) से मिलने वाली डिविडेंड इनकम पर नजर डालें तो सबसे बड़ा योगदान Southern Petrochemicals Industries Corporation Limited से आया। कंपनी ने प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड घोषित किया। डॉली खन्ना के पास कंपनी के करीब 55.72 लाख शेयर हैं, जिसके आधार पर उनकी अनुमानित डिविडेंड कमाई लगभग 1.11 करोड़ रुपये बैठती है।

इंडियन ऑयल की सब्सिडियरी कंपनी से भी मुनाफा

इससे इतर, Chennai Petroleum Corporation Limited ने प्रति शेयर 5 रुपये का डिविडेंड दिया। यह कंपनी Indian Oil Corporation की सब्सिडियरी है और रिफाइनिंग बिजनेस में काम करती है। साल के दौरान एक समय डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे चली गई थी, इसलिए कुछ समय तक उनकी सटीक होल्डिंग सार्वजनिक नहीं थी। हालांकि मार्च 2025 तक उनकी हिस्सेदारी फिर बढ़कर 1.3 फीसदी हो गई। अनुमान है कि इस निवेश से उन्हें करीब 90 लाख रुपये का डिविडेंड मिला।

Prakash Industries

Prakash Industries Limited ने प्रति शेयर 1.5 रुपये का डिविडेंड घोषित किया। कंपनी स्टील और पावर सेक्टर में काम करती है। डॉली खन्ना के पास इसके करीब 40.42 लाख शेयर हैं, जिसके आधार पर उन्हें लगभग 60.63 लाख रुपये की डिविडेंड इनकम होने का अनुमान है।

Sarla Performance Fibers

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Sarla Performance Fibers ने प्रति शेयर 3 रुपये का डिविडेंड दिया। स्पेशलिटी सिंथेटिक यार्न बनाने वाली इस कंपनी से डॉली खन्ना को करीब 25.98 लाख रुपये की कमाई होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Ace Investors: दमानी बने मार्केट गुरू, आशीष कचोलिया, केडिया से मुकुल अग्रवाल तक; 3 महीने में किसका पोर्टफोलियो कितना बढ़ा

Emkay Global Financial और Prakash Pipes

इसके अलावा Emkay Global Financial Services ने प्रति शेयर 4 रुपये का डिविडेंड दिया, जिससे उन्हें लगभग 18.10 लाख रुपये की इनकम हुई। वहीं पाइप और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी Prakash Pipes Limited ने 2.4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया, जिससे अनुमानित 9.7 लाख रुपये की आय हुई।

20 Microns Limited

स्पेशलिटी मिनरल्स और इंडस्ट्रियल कोटिंग्स से जुड़ी 20 Microns Limited ने 1.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया। इससे डॉली खन्ना को लगभग 8.78 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होने का अनुमान लगाया गया है।

कितने का मिला डिविडेंड?

इन सभी कंपनियों से मिलने वाले डिविडेंड को जोड़ें तो FY26 में डॉली खन्ना की कुल अनुमानित डिविडेंड इनकम करीब 3.24 करोड़ रुपये तक पहुंचती है। यह दिखाता है कि लंबे समय तक मजबूत कंपनियों में निवेश बनाए रखने से केवल शेयर कीमतों में बढ़त ही नहीं, बल्कि नियमित डिविडेंड के जरिए भी बड़ा पैसिव इनकम स्रोत तैयार किया जा सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *