stock-markett.online
ECLGS 5.0 को सरकार की मंजूरी, जानिए क्या है इसमें खास, किन स्टॉक्स को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार ने ECLGS 5.0 को मंजूरी दी है। इसके चलते कुछ फाइनेंशियल्स और एविएशन स्टॉक्स पर फोकस रह सकता है। क्रेडिट सपोर्ट स्कीम के विस्तार से बैंक, एनबीएफसी और एयरलाइन्स को फायदा मिलेगा। ऐसे समय में जब अमेरिका और ईरान की लड़ाई ने दुनिया भर को झटका दिया है, भारत में सरकार ने कारोबारियों को अतिरिक्त लिक्विडिटी सपोर्ट के उद्देश्य से इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) का नया वर्जन पेश किया है। इस योजना के तहत ₹2.55 लाख क्रेडिट के बढ़े हुए क्रेडिट का लक्ष्य है। इसमें ₹5,000 करोड़ का डेडिकेटिड विंडो एविएशन सेक्टर के लिए है।

क्या है ECLGS 5.0 स्कीम?

ECLGS 5.0 के तहत क्रेडिट सपोर्ट स्कीम 31 मार्च 2027 तक खुली रहेगी और इसे नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी के जरिए लागू किया जाएगा। इसके तहत 31 मार्च 2026 तक के मौजूदा कर्जदार भी आयेंगे लेकिन सिर्फ स्टैंडर्ड, नॉन-एनपीए अकाउंट्स ही। यह स्कीम बड़े पैमाने पे लेंडर्स के लिए बेहतर बना हुआ है। MSME को 100% गारंटी कवर मिलेगी तो नॉन-MSME और एयरलाइन्स को 90% कवर किया जाएगा।

इस स्कीम के तहत एलिजिबल बॉरोअर्स मार्च 2026 तिमाही में अधिकतम वर्किंग कैपिटल के 20% तक एडीशनल क्रेडिट हासिल कर सकते हैं लेकिन इसकी भी अधिकतम लिमिट ₹100 करोड़ तय की गई है। एयरलाइंस के लिए यह लिमिट अधिक है। एयरलाइंस को 100% के अतिरिक्त क्रेडिच की मंजूरी दी गई और एक बॉरोअर के लिए इसकी अधिकतम सीमा ₹1500 करोड़ तय की गई है।

फ्लेक्सिबिलिटी देने के लिए लोन टेन्योर को लेकर भी बदलाव हुए हैं। एमएसएमई और नॉन-एमएसएमई को एक साल के मोरेटोरियम समेत पांच साल का समय मिलेगा तो एयरलाइंस को दो साल के मोरेटोरियम के साथ सात साल का समय मिलेगा।

किन स्टॉक्स को मिलेगा फायदा?

ब्रोकरेज फर्म बीएंडके सिक्योरिटीज इंडिया के मुताबिक इस स्कीम का नया वर्जन बैंकों और एनबीएफसी के लिए सेंटिमेंट बेहतर करेगा। पहले की ECLGS स्कीम के तहत डिसबर्समेंट्स में सरकारी बैंकों का दबदबा रहा है। एनबीएफसी में बात करें तो ब्रोकरेज के मुताबिक जिन लेंडर्स का एमएसएमई में एक्सपोजर मजबूत है, उन्हें स्कीम का फायदा अधिक मिलेगा। इससे बजाज फाइनेंस, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी फाइनेंस, एसबीएफसी फाइनेंस, फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस और उग्रो कैपिटल को फायदा मिलेगा। वहीं एविएशन साइड में बात करें तो स्कीम के डेडीकेटेड क्रेडिट विंडो के सबसे बड़े बेनिफिसियरीज में इंडिगो के इंटरग्लोब एविएशन और एयर इंडिया हो सकते हैं।

MF Investment : म्यूचुअल फंड्स ने मार्च तिमाही में बैंकों में की खरीदारी, जानिए कहां हुई मुनाफावसूली

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *