Mahindra & Mahindra (M&M) कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर काफी पॉसिटिव नजर आ रहे हैं। बता दें कि कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर करीब 49% बढ़कर लगभग 5,260 करोड़ रुपये हो गया है। इसलिये ज्यादातर ब्रोकरेज ने इस शेयर पर ‘Buy’ या ‘Add’ की रेटिंग बरकरार रखी है और आगे भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई है।
Goldman Sachs ब्रोकरेज की राय
गोल्डमैन सैक्स ने M&M पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और 4,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के Q4 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। मैनेजमेंट ने FY27 के लिए SUV सेगमेंट में मिड-टू-हाई टीन (लगभग 15-18%) ग्रोथ का अनुमान दिया है। साथ ही LCV (लाइट कमर्शियल व्हीकल) में भी सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है। ब्रोकरेज को लगता है कि SUV की मांग लंबे समय तक मजबूत रह सकती है और नए CAFÉ नियम EV सेगमेंट में कंपनी की मुनाफाखोरी को बेहतर करेंगे।
Emkay Global की क्या राय है?
एमके ने ‘Add’ रेटिंग के साथ 3,800 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन मजबूत रहा है और उम्मीद से बेहतर नतीजे आए हैं। FY27 में SUV वॉल्यूम ग्रोथ 15-18% रह सकती है। डिमांड, प्रोडक्ट सुधार और उत्पादन में बाधाएं कम होने से ग्रोथ को सहारा मिलेगा। हालांकि ट्रैक्टर सेगमेंट में 5% ग्रोथ का अनुमान है, लेकिन मानसून पर निर्भरता बनी हुई है।
Nomura की रिपोर्ट Mahindra & Mahindra को लेकर
नोमुरा ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 4,580 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ विजिबिलिटी मजबूत है और यह उनका पसंदीदा ऑटो स्टॉक बना हुआ है। SUV सेगमेंट में FY27 और FY28 में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है, हालांकि ट्रैक्टर बिजनेस में मानसून के कारण थोड़ी सावधानी बरती गई है।
Nuvama ने भी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी
नुवामा ने भी ‘Buy’ रेटिंग के साथ 3,800 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार आने वाले समय में ऑटो बिजनेस कंपनी की ग्रोथ को आगे बढ़ाएगा, जबकि फार्म सेगमेंट में ग्रोथ सीमित रह सकती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) सेगमेंट कंपनी के लिए बड़ा अवसर बन सकता है।
Morgan Stanley
मॉर्गन स्टैनली ने ‘Overweight’ रेटिंग के साथ 4,222 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी FY27 में सबसे तेजी से बढ़ने वाली ऑटो कंपनियों में शामिल हो सकती है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत है और सप्लाई चेन की चुनौतियों का सामना करने में भी यह अन्य कंपनियों से बेहतर स्थिति में है।
Mahindra & Mahindra कंपनी के नतीजे
M&M ने Q4FY26 में 5,259.91 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की तुलना में 48.5% ज्यादा है। वहीं कंपनी की कुल आय 54,891.55 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर काफी बढ़ी है। पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का मुनाफा 32% बढ़कर ₹18,621.71 करोड़ पहुंच गया।
Leave a Reply