stock-markett.online
ET Now Markets Summit 2026: अगले 10 साल में निवेशक कहां बना सकते है पैसा- विजय केडिया ने बताई नई ‘RISE’ थीम
ET Now Markets Summit 2026: अगले 10 साल में निवेशक कहां बना सकते है पैसा- विजय केडिया ने बताई नई ‘RISE’ थीम

ET Now Markets Summit 2026: अगले 10 साल में निवेशक कहां बना सकते है पैसा- विजय केडिया ने बताई नई ‘RISE’ थीम

ET Now Markets Summit 2026 में निवेशक विजय ने कहा कि बाजार में हर उत्साह (Euphoria) का दौर किसी न किसी संकट में बदलता है, इसलिए निवेशकों को केवल पिछले प्रदर्शन के आधार पर भविष्य के रिटर्न की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सेक्टर और शेयर अतीत में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं, जरूरी नहीं कि अगले मार्केट साइकिल में भी वही बेहतर रिटर्न दें। इसलिए निवेशकों को बदलते ट्रेंड और नए अवसरों पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी ट्रांजिशन आने वाले सालों की महत्वपूर्ण निवेश थीम हैं। वह RISE थीम को लेकर काफी पॉजिटव हैं, जिसमें R का मतलब Renewable & Energy Transformation, I का मतलब Infrastructure और S का मतलब Security, जिसमें डिफेंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा E का मतलब इमर्जिंग टेक्नोलॉजी है – EV, डेटा सेंटर वगैरह है। उनके अनुसार इन सेक्टरों में लंबी अवधि के लिए मजबूत ग्रोथ की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगर निवेशक इस थीम को अपनाते हैं को अगले 10 साल में पैसा बना सकते है।

इंफ्रा सेक्टर की कई कंपनियां 30-60% डिस्काउंट पर

विजय ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अभी भी कई आकर्षक अवसर मौजूद हैं और कई कंपनियां अपने वास्तविक वैल्यू की तुलना में 30 फीसदी से 60 फीसदी तक के डिस्काउंट पर कारोबार कर रही हैं।

उन्होंने हाल ही में चीन और हांगकांग आधारित ETF से अपना निवेश निकाल लिया है और अब उनका फोकस भारतीय बाजारों पर है। उन्होंने यह भी बताया कि वह सोलर एनर्जी को लेकर काफी आशावादी हैं और हाल ही में एक सोलर प्लांट कंपनी में निवेश किया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह अनलिस्टेड कंपनियों में भी अवसर तलाश रहे हैं, खासकर ऐसी कंपनियों में जिनका वैल्यूएशन 5 से 6 के प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो पर है। उनके अनुसार भारतीय बाजार में आने वाले सालों में कई नए अवसर उभर सकते हैं, इसलिए निवेशकों को पारंपरिक निवेश सोच से आगे बढ़कर नई थीम और सेक्टरों पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *