stock-markett.online
Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का बढ़ा भाव; चांदी भी तेज
Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का बढ़ा भाव; चांदी भी तेज

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का बढ़ा भाव; चांदी भी तेज

गणेश चतुर्थी से पहले आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 11 सितंबर को देश में सोने की कीमत में तेजी है। ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों की कीमत बढ़ी है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 3 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और कीमत 600 रुपये बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,340.71 डॉलर प्रति औंस पर है।

मार्केट पार्टिसिपेंट्स शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी खुदरा महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व के सितंबर के नीतिगत फैसले के बारे में संकेत मिल सकते हैं। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी को लेकर मीटिंग 15-16 सितंबर को होने वाली है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 142710 155670
मुंबई 142560 155520
अहमदाबाद 142610 155570
चेन्नई 142560 155520
कोलकाता 142560 155520
हैदराबाद 142560 155520
जयपुर 142710 155670
भोपाल 142610 155570
लखनऊ 142710 155670
चंडीगढ़ 142710 155670

SIP vs NPS: हर महीने ₹5,000 निवेश करें तो 30 साल में कितना फंड बनेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी का भाव भी चढ़ा है। 11 सितंबर की सुबह चांदी बढ़कर 255100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी में लगातार तीसरे सत्र में तेजी दिखी और कीमत 1,200 रुपये बढ़ी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *