stock-markett.online
Gold Price Today: सोने की तेजी थमी, मुंबई में ₹139940 पर 22 कैरेट; चांदी की चमक और बढ़ी
Gold Price Today: सोने की तेजी थमी, मुंबई में ₹139940 पर 22 कैरेट; चांदी की चमक और बढ़ी

Gold Price Today: सोने की तेजी थमी, मुंबई में ₹139940 पर 22 कैरेट; चांदी की चमक और बढ़ी

देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है। 9 मई की सुबह देश के 4 महानगरों में से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में सोना सस्ता हुआ है। वहीं चेन्नई में कीमत में इजाफा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना अब 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 153850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140090 152870
मुंबई 139940 152670
अहमदाबाद 139940 152720
चेन्नई 141030 153850
कोलकाता 139940 152670
हैदराबाद 139940 152670
जयपुर 140090 152870
भोपाल 139940 152720
लखनऊ 140090 152870
चंडीगढ़ 140090 152870

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। 9 मई की सुबह भाव 275100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 200 रुपये गिरकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *