stock-markett.online
Gorakhpur Wedding Clash: गोरखपुर में शादी बनी रणभूमि! कपड़े पर चिकन करी गिरने से खूनी झड़प, 1 की मौत
Gorakhpur Wedding Clash: गोरखपुर में शादी बनी रणभूमि! कपड़े पर चिकन करी गिरने से खूनी झड़प, 1 की मौत

Gorakhpur Wedding Clash: गोरखपुर में शादी बनी रणभूमि! कपड़े पर चिकन करी गिरने से खूनी झड़प, 1 की मौत

Gorakhpur Wedding Clash: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहं पर एक शादी समारोह के दौरान चिकन करी गलती से एक मेहमान के कपड़े पर गिर गई। इसी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कौस्तुभ ने रविवार को स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया, जबकि इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

SP ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक (SP) उत्तर ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया इलाके में एक मैरिज हॉल में घटी।

पुलिस के अनुसार, तनाव तब शुरू हुआ जब सफाईकर्मी समीर कुमार की बारात जंगल तुलसीराम गांव पहुंची और डीजे की धुन पर नाचने लगी। एसपी सिटी निमिश दशरथ पाटिल ने बताया कि बाद में भोजनालय के पास विवाद तब और बढ़ गया जब चिकन परोसने की होड़ में मेहमानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी।

कपड़े पर चिकन करी गिरने से हुआ विवाद

एसपी सिटी ने बताया, “हंगामे के दौरान, कथित तौर पर एक युवक की कमीज पर चिकन करी गिर गई, जिससे बहस शुरू हुई और देखते ही देखते बहस हिंसा में तब्दील हो गई,”

पुलिस के अनुसार, दूल्हे पक्ष के लोगों और स्थानीय लोगों के बीच बेल्ट, डंडों और ईंटों से मारपीट हुई।

एक की मौत, 6 घायल

झड़प के दौरान, दूल्हे की तरफ से शादी में शामिल हुए सुमित कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए और शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल हुए छह अन्य लोगों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

घटना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें: PM Modi WFH Appeal: WFH की अपील… इंटरनेट पर डिमांड की जाने लगीं प्रॉपर गाइडलाइन, लोग बोले- बिना इसके तो कुछ नहीं होगा

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *