stock-markett.online
HCL Tech Q1 Results Preview: पहली तिमाही में कैसे रहेंगे टेक कंपनी के तिमाही नतीजे, आंकड़ों से समझें पूरी बात
HCL Tech Q1 Results Preview: पहली तिमाही में कैसे रहेंगे टेक कंपनी के तिमाही नतीजे, आंकड़ों से समझें पूरी बात

HCL Tech Q1 Results Preview: पहली तिमाही में कैसे रहेंगे टेक कंपनी के तिमाही नतीजे, आंकड़ों से समझें पूरी बात

HCL Tech Q1 Results Preview:भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी HCL Technologies 13 जुलाई को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी करेगी। इस बार HCL Tech के तिमाही नतीजों को लेकर बाजार की उम्मीदें बहुत ऊंची नहीं हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कंपनी का प्रदर्शन ऑपरेशनल स्तर पर थोड़ा कमजोर रह सकता है। इसकी बड़ी वजह सीजनल कमजोरी, कुछ बड़े क्लाइंट्स से जुड़े मुद्दे और सॉफ्टवेयर बिजनेस में अपेक्षित धीमापन है।

हालांकि, मजबूत डील पाइपलाइन और AI से जुड़े कारोबार पर कंपनी की रणनीति निवेशकों के लिए सबसे अहम संकेत साबित हो सकती है।

रेवेन्यू में मामूली बढ़त, लेकिन डॉलर टर्म्स में गिरावट की उम्मीद

अनुमान के मुताबिक HCL Tech का डॉलर रेवेन्यू करीब 3.63 अरब डॉलर रह सकता है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग 1.4% की गिरावट दिखा सकता है। वहीं रुपये में कंपनी का रेवेन्यू करीब 34,225 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो लगभग स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है।

अगर ऑपरेशनल बिजनेस की बात करें तो कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) आधार पर रेवेन्यू में 0.7% से 1.3% तक की गिरावट आ सकती है। वहीं आईटी सर्विसेज बिजनेस में भी 1% से 1.5% तक की कमजोरी देखने को मिल सकती है। इसके पीछे सीजनल फैक्टर्स के साथ कुछ क्लाइंट-विशिष्ट चुनौतियों को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

मार्जिन पर रहेगा दबाव, मुनाफा भी रह सकता है सपाट

अनुमान है कि कंपनी का EBIT करीब 5,673 करोड़ रुपये रह सकता है, जो पिछली तिमाही से करीब 5% कम होगा। वहीं EBIT Margin लगभग 16.6% रहने का अनुमान है, जो पिछली तिमाही के 17.6% से करीब 100 बेसिस प्वाइंट नीचे हो सकता है।

मार्जिन पर दबाव की सबसे बड़ी वजह कमजोर ग्रोथ और रिस्ट्रक्चरिंग से जुड़ी लागत मानी जा रही है। इसके चलते शुद्ध मुनाफा (PAT) भी लगभग 4,452 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले मामूली रूप से कम होगा।

मजबूत डील विन्स दे सकती हैं राहत

हालांकि पहली तिमाही का प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना है, लेकिन डील पाइपलाइन अच्छी खबर ला सकती है। बाजार को उम्मीद है कि इस तिमाही में कंपनी का कुल डील वैल्यू (TCV) 2 से 2.5 अरब डॉलर के बीच रह सकता है। यह पिछले साल की समान तिमाही के 1.81 अरब डॉलर से बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: 10 दिन पहले आया था IPO, अब हर 1 शेयर पर निवेशकों को 10 शेयर मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

अगर कंपनी बड़े कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल रहती है, तो आने वाली तिमाहियों की ग्रोथ को लेकर निवेशकों का भरोसा मजबूत हो सकता है।

मैनेजमेंट की कमेंट्री तय करेगी शेयर की दिशा

नतीजों से ज्यादा इस बार निवेशकों की नजर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर रहेगी। बाजार जानना चाहेगा कि जिन क्लाइंट-विशिष्ट समस्याओं का असर कारोबार पर पड़ रहा है, उनका FY27 पर कितना प्रभाव रहेगा। इसके अलावा AI आधारित सेवाओं से होने वाले रेवेन्यू, AI की वजह से प्राइसिंग पर पड़ने वाला दबाव, डिस्क्रिशनरी आईटी खर्च में सुधार और एडवांस AI बिजनेस की रफ्तार पर भी विस्तार से टिप्पणी का इंतजार रहेगा।

इसके साथ ही कंपनी के ER&D (Engineering Research & Development) कारोबार की ग्रोथ, Sarvam AI से जुड़े अपडेट और 1.14 अरब डॉलर की पांच साल की बड़ी डील से रेवेन्यू किस तरह बुक किया जाएगा, इस पर भी बाजार की खास नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें: AMFI Data June 2026: म्यूचुअल फंड्स में लौटा निवेशकों का भरोसा, इक्विटी में 28,973 करोड़ रुपये का निवेश, AUM रिकॉर्ड 82.22 लाख करोड़ पर

FY27 गाइडेंस पर रहेगा सबसे बड़ा फोकस

HCL Tech पहले ही FY27 के लिए EBIT Margin Guidance को बढ़ाकर 17.5% से 18.5% कर चुकी है। ऐसे में निवेशक यह देखना चाहेंगे कि क्या कंपनी इस गाइडेंस को दोहराती है या मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इसमें कोई बदलाव करती है। अगर मैनेजमेंट भविष्य को लेकर भरोसेमंद संकेत देता है, तो कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद शेयर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *