HDFC Bank News: AI ने बदला बैंकिंग का तरीका, बैकएंड कर्मचारियों को मिलेगी ग्राहक सेवा की जिम्मेदारी
HDFC Bank News: दिग्गज प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी ने अपने काम के तौर-तरीकों में थोड़ा बदलाव कर सकता है। बैंक की ओर से शेयरहोल्डर्स को बताया गया कि बैंक अब बैकएंड ऑपरेशंस (Backend Operations) में काम करने वाले कर्मचारियों को धीरे-धीरे ग्राहक सेवा से जुड़े विभागों में तैनात करेगा। इसका सीधा मतलब है कि कर्मचारी अब ब्रांच में आने वाले ग्राहकों से सीधे बातचीत करेंगे। मौके पर ही उनकी समस्याओं को भी सुलझाएंगे।
Also Read: HDFC Bank Rate Change: HDFC बैंक ने बदला MCLR, कुछ कर्जदारों की बढ़ सकती है EMI
HDFC Bank News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से काम आसान
Also Read: Bank Holiday: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें SBI, HDFC, PNB समेत सभी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
बैंक का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक की मदद से बैकएंड के कई काम पहले से ज्यादा तेज और आसान हो गए हैं। इससे कर्मचारियों की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह जानकारी एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने बैंक की सालाना रिपोर्ट में शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में दी। जगदीशन ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग से काम का तरीका बदल गया है, लेकिन साइबर अटैक पहले से कहीं ज्यादा जटिल हो गए हैं। ऐसे में बैंक अपनी साइबर सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है।
बैंक ने अपनी सुरक्षा प्रक्रियाओं में चरणबद्ध तरीके से AI आधारित तकनीकों को शामिल करना शुरू कर दिया है। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान पहले से कहीं अधिक तेज हो गई है। दूसरी तरफ सुरक्षा टीम पहले से ज्यादा तेज और सटीक तरीके से कार्रवाई कर पा रही है।
HDFC Bank News: ‘Neev’ AI से लेंगे मदद
जानकारी के अनुसार, HDFC बैंक ने अपना खुद का AI प्लेटफॉर्म Neev (नीव) भी डेवलप कर लिया है । यह बैंक की सुरक्षा प्रणाली पर हर पल नजर रखता है। अगर बैंक में कोई भी अजीब या संदिग्ध लेन-देन होता है, तो नीव तुरंत उसे पकड़ लेता है और बैंक की टीम को एलर्ट कर देता है ताकि फ्रॉड को समय रहते रोका जा सके।
HDFC Bank News: MCLR में किया बदलाव
HDFC Bank ने अपने MCLR में बदलाव किया है। नई दरें 7 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक ने जहां ओवरनाइट MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट (0.05 प्रतिशत) की कटौती की है, वहीं एक वर्ष और तीन वर्ष की MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बता दें कि MCLR वह मानक दर है, जिसके आधार पर बैंक अलग-अलग तरह के ऋणों पर ब्याज दर तय करते हैं। MCLR में बदलाव का असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जिनके लोन इससे जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply