Home First Finance ने बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का ऐलान भी किया है। एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 37 फीसदी बढ़कर 236 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 173 करोड़ रुपये पर थी। इसी दौरान कंपनी का मुनाफा 42.8 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि एक साल पहले यह 105 करोड़ रुपये पर था।
तिमाही के दौरान कंपनी की ब्याज आय (Interest Income) भी 19 फीसदी बढ़कर 432 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 363 करोड़ रुपये थी। हालांकि इम्पेयरमेंट्स बढ़कर 16 करोड़ रुपये हो गए, जो पिछली तिमाही के 14 करोड़ रुपये के मुकाबले 68.5 फीसदी अधिक है।
डिविडेंड का ऐलान
नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 5.20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने NCDs के जरिए 1000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की जानकारी दी है।
Home First Finance ने बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1000 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने को मंजूरी दी है। कंपनी यह फंड एक या अधिक ट्रेंच में प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जुटाएगी।

Leave a Reply