stock-markett.online
IBPS SO Notification 2026: 745 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें भर्ती का पूरा डिटेल और आवेदन करने की आखिरी तारीख
IBPS SO Notification 2026: 745 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें भर्ती का पूरा डिटेल और आवेदन करने की आखिरी तारीख

IBPS SO Notification 2026: 745 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें भर्ती का पूरा डिटेल और आवेदन करने की आखिरी तारीख

IBPS SO Notification 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए ये जरूरी अपडेट है। सरकार क्षेत्र के बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) 2026 के लिए 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 1 जुलाई, 2026 से हो चुकी है और 21 जुलाई, 2026 को बंद हो जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान अगस्त 2026 में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए प्री परीक्षा करा सकता है। प्री के बाद मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू होगा। संस्थान इस परीक्षा के जरिए हिस्सा लेने वाले बैंकों के लिए 700 से अधिक पदों पर भर्ती करेगा।

आईबीपीएस एसओ भर्ती 2026: जरूरी तारीखें

आईबीपीएस एसओ भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई, 2026 को खत्म होगा। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने आवेदन में सुधार करने के लिए के लिए दो दिन का समय मिलेगा, ताकि अगर फॉर्म में कोई जानकारी गलत भरी गई हो तो उसे एडिट किया जा सके।

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख : 1 जुलाई, 2026

ऑनलाइन एप्लीकेशन बंद होने की तारीख : 21 जुलाई, 2026

करेक्शन विंडो : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद 2 दिनों के लिए खुली रहेगी।

एडमिट कार्ड की तारीख (प्रीलिम्स): अगस्त 2026

ऑनलाइन प्रीलिम एग्जाम की तारीख : अगस्त 2026

प्रीलिम का रिजल्ट : सितंबर या अक्टूबर 2026

एडमिट कार्ड की तारीख (मेन्स): अक्टूबर 2026

ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तारीख : नवंबर 2026

मुख्य परीक्षा का रिजल्ट : नवंबर 2026

इंटरव्यू की तारीख : नवंबर या दिसंबर 2026

प्रोविजनल अलॉटमेंट : जनवरी 2027

आईबीपीएस एसओ भर्ती 2026: एक नजर

आयोजक संस्था : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन

पोस्ट का नाम : स्पेशलिस्ट ऑफिसर

रजिस्ट्रेशन की तारीखें : 1 जुलाई, 2026 से जुलाई 21, 2026

हिस्सा लेने वाले बैंक : बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, UCO बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक,

सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम, इंटरव्यू

आवेदन शुल्क : एससी, एसटी या पीडब्लूडी कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपये, अन्य श्रेणियों के लिए 850 रुपये

वैकेंसी की संख्या : 745

आईबीपीएस एसओ भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट, यानी ibps.in पर जाएं।
  • सीआरपी एसआरएल टैब के नीचे, सीआरपी एसआरएल XVI स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) नोटिफिकेशन देखें, और उस पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन खुलने के बाद, नीचे स्क्रॉल करें और सीआरपी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के लिए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें, और यह कैंडिडेट को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पेज पर ले जाएगा।
  • रजिस्टर करने और एप्लीकेशन फॉर्म में ज़रूरी बेसिक जानकारी डालने के लिए Click here for new registration नाम के टैब पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी डालने और पेमेंट करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और आगे इस्तेमाल के लिए एप्लीकेशन PDF डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *