stock-markett.online
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत के लिए हो जाइए तैयार, नवंबर में दो बार भिड़ेंगी टीमें
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत के लिए हो जाइए तैयार, नवंबर में दो बार भिड़ेंगी टीमें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत के लिए हो जाइए तैयार, नवंबर में दो बार भिड़ेंगी टीमें

क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को होता है। शों की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने आती हैं, तो फैंस के बीच अलग ही एक्साईटमेंट बढ़ जाता है। हाल के मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर रहा है। इसके बाद भी दोनों के बीच मुकाबले को लेकर रोमांच कम नहीं हुआ है। वहीं अगले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो मुकाबले होने वाले हैं। आइए जानते हैं इन दोनों मुकाबलों के बारे में और कब होगा ये मुकाबला

अंडर-19 एशिया कप में भिड़ेंगे

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 8 नवंबर को आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी नजरें रहेंगी। दोनों युवा खिलाड़ी अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। आर्यवीर ने इसी साल सितंबर में अंडर-19 क्रिकेट में डेब्यू किया था। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने टूर्नामेंट के ग्रुप और मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा। इसमें पहले दिन बांग्लादेश A का सामना हांगकांग A से होगा। वहीं, श्रीलंका A की टीम उसी दिन अफगानिस्तान A के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। राइजिंग एशिया कप 2026 में भारत A और पाकिस्तान A के बीच मुकाबला 22 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत A और पाकिस्तान A के मुकाबले पर भी क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी।

कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

राइजिंग एशिया कप 2026 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत A और पाकिस्तान A को ग्रुप B में नेपाल A और यूएई A के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल A के खिलाफ करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान A से होगा, जबकि ग्रुप चरण का आखिरी मैच 24 नवंबर को यूएई A के खिलाफ खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाने की होगी।

ग्रुप ए में कौन सी टीमें

ग्रुप A में श्रीलंका A, बांग्लादेश A, अफगानिस्तान A और हांगकांग A की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में हर टीम को अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलना होगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 29 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। राइजिंग एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले दोहा के दो अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे।

2013 में हुई थी शुरुआत

राइजिंग स्टार्स एशिया कप की शुरुआत 2013 में ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के नाम से हुई थी। अब तक इसके सात संस्करण खेले जा चुके हैं, जिनमें भारतीय टीम केवल एक बार खिताब जीतने में सफल रही है। इस बार टीम की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।

Tilak Varma: मैच से पहले तिलक ने कोच गंभीर से किया था बड़ा वादा, मैच खत्म होते ही किया खुलासा

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *