Indian Bank Share Price Target: मजबूत मार्जिन, कम NPA के दम पर ब्रोकरेज ने जताया भरोसा, दिया बड़ा टारगेट | Q1FY27
Indian Bank Q1 Results FY 2027, Share Price Target: सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख लेंडर इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में शानदार प्रदर्शन किया है। बैंक ने मुनाफे की दौड़ में ना भागकर अपने पोर्टफोलियो की क्वालिटी और मार्जिन को मजबूत बनाए रखने की अपनी पुरानी स्ट्रैटेजी पर भरोसा जताया है। इसका नतीजा ये हुआ कि बैंक ने कर्ज में हेल्दी बढ़ोतरी के साथ-साथ मजबूत मार्जिन और बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन एसेट क्वालिटी दर्ज की है।
इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इंडियन बैंक के भविष्य को लेकर काफी पॉजिटिव नजरिया अपनाया है। बैंक ने ना सिर्फ मौजूदा तिमाही में बेहतरीन मुनाफा कमाया है, बल्कि भविष्य की अनिश्चितताओं और नए नियमों – जैसे ECL के असर से निबटने के लिए पहले से ही करीब 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रोविजन करके अपनी आगे की प्रॉफिटेबिलिटी को भी सुरक्षित कर लिया है।
Indian Bank Share Price Target: ब्रोकरेज रिपोर्ट
दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने इंडियन बैंक के इन नतीजों की सराहना करते हुए कहा है कि बैंक ने ग्रोथ और मार्जिन के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि इंडियन बैंक वित्त वर्ष 2027 से 2029 (FY27–29E) के दौरान 1.1 फीसदी से 1.3 फीसदी का शानदार रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) और 15 फीसदी से 17 फीसदी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) देने में सक्षम है।
बैंक के पास 16.5 फीसदी का मजबूत कैपिटल बफर (CET 1) है और वो भविष्य में लागू होने वाले एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) नियमों के प्रभाव को झेलने के लिए अपने साथियों के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में है। इसके चलते यह स्टॉक प्रीमियम वैल्यूएशन पाने का हकदार है।
Indian Bank Share Price Target
मजबूत फंडामेंटल्स और बैंक के विश्वसनीय मैनेजमेंट को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इंडियन बैंक के शेयर पर अपनी बॉय की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए 1025 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक की एसेट क्वालिटी में लगातार आ रहा सुधार और बेहतर प्रोविजनिंग बफर आने वाले समय में निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे सकता है।
Indian Bank Q1 Results FY 2027
इंडियन बैंक द्वारा जारी वित्तीय नतीजों के अनुसार, जून 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही में बैंक का नेट प्राफिट सालाना आधार पर 10.09 फीसदी बढ़कर 3273 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2973 करोड़ रुपये था। बैंक की ब्याज से होने वाली नेट इनकम भी 16.92 फीसदी की बढ़त के साथ 7435 करोड़ रुपये रही।
इस तिमाही में बैंक का डोमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) सुधरकर 3.41 फीसदी हो गया, जिसने चौतरफा दबाव के बावजूद सबको चौंकाया है। बैंक की एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार हुआ है और इसका ग्रॉस एनपीए घटकर 1.86 फीसदी और नेट एनपीए महज 0.15 फीसदी के लेवल पर आ गया है, जो पूरी इंडस्ट्री में सबसे अच्छे स्तरों में से एक है।
लोन और डिपॉजिट में रही स्वस्थ ग्रोथ
बैंक की क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर करीब 15.2 फीसदी (घरेलू स्तर पर कुल एडवांस ग्रोथ 13.89 फीसदी) रही, जो मुख्य रूप से रिटेल, एग्रीकल्चर और एमएसएमई (RAM) लोन सेगमेंट के दम पर आगे बढ़ी। बैंक का कुल डिपॉजिट भी सालाना आधार पर 13.47 फीसदी बढ़कर 8,44,578 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का कासा रेश्यो 39.73 फीसदी पर स्थिर और मजबूत बना रहा, जिससे बैंक को कम लागत वाले फंड्स जुटाने में मदद मिली। इसके अलावा, बैंक का लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो (LDR) सुधरकर 79.7 फीसदी हो गया है।
(Disclaimer: शेयर पर निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply