stock-markett.online
IndiGo: कंपनी को DGCA का वार्निंग लेटर, SOP उल्लंघन पर देनी होगी रिपोर्ट
IndiGo: कंपनी को DGCA का वार्निंग लेटर, SOP उल्लंघन पर देनी होगी रिपोर्ट

IndiGo: कंपनी को DGCA का वार्निंग लेटर, SOP उल्लंघन पर देनी होगी रिपोर्ट

इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एक वार्निंग लेटर मिला है। यह चेतावनी जनवरी 2026 में सामने आई एक कार्गो घटना और उसके बाद हुई ऑडिट जांच से जुड़ी है। कंपनी के मुताबिक यह मामला एक उड़ान के डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद जमीन पर कार्गो के फैलने से संबंधित है। इस घटना की जानकारी जनवरी 2026 में दी गई थी। इसके बाद DGCA की ऑडिट में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के पालन में कुछ कमियां पाई गई।

एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा गया है कि Aircraft (Carriage of Dangerous Goods) Rules, 2026 के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन का भी उल्लेख किया गया है। DGCA ने कंपनी को निर्देश दिया है कि इस मामले में उठाए गए करेक्टिव एक्शन की जानकारी देते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) जमा करे। कंपनी ने कहा है कि वह रेगुलेटर के निर्देशों का पालन करेगी और आवश्यक रिपोर्ट तय समय के भीतर सौंपेगी।

कंपनी के ऑपरेशन पर असर नहीं

इंटरग्लोब एविएशन ने अपने क्लेरिफिकेशन में कहा कि इस चेतावनी का कंपनी की वित्तीय स्थिति, ऑपरेशन या अन्य कारोबारी गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि इस वार्निंग लेटर की जानकारी एक्सचेंज को देने में हुई देरी अनजाने में हुई थी। इसके पीछे कारण संबंधित पत्र की जानकारी कंपनी के भीतर समय पर साझा न हो पाना था।

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को Interglobe Aviation का शेयर 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 5,299 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 9.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *