stock-markett.online
Jio Platforms IPO: मार्केट में लिस्ट होते ही देश की टॉप 5 कंपनियों में होगी जियो प्लेटफॉर्म्स की एंट्री!
Jio Platforms IPO: मार्केट में लिस्ट होते ही देश की टॉप 5 कंपनियों में होगी जियो प्लेटफॉर्म्स की एंट्री!

Jio Platforms IPO: मार्केट में लिस्ट होते ही देश की टॉप 5 कंपनियों में होगी जियो प्लेटफॉर्म्स की एंट्री!

Jio Platforms IPO की लिस्टिंग सिर्फ Reliance Industries के लिए ही नहीं, बल्कि भारतीय शेयर बाजार के लिए भी बड़ा इवेंट बनने जा रही है। IPO के ऑफर प्राइस के आधार पर Jio Platforms की अनुमानित मार्केट कैप करीब 10.30 लाख करोड़ रुपये बैठती है। इस वैल्यूएशन के साथ लिस्टिंग के साथ ही Jio Platforms भारत की टॉप 5 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो सकती है। उपलब्ध मार्केट कैप के आंकड़ों के मुताबिक Jio Platforms करीब चौथे पायदान पर होगी।HDFC Bank और ICICI Bank के बीच होगी Jio की जगहमार्केट कैप डेटा के मुताबिक Reliance Industries करीब 15.99 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद Bharti Airtel करीब 11.77 लाख करोड़ रुपये और HDFC Bank करीब 10.62 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ मौजूद हैं। वहीं Jio Platforms की अनुमानित 10.30 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन इसे HDFC Bank के ठीक नीचे और ICICI Bank से ऊपर रखती है। ICICI Bank की मार्केट कैप करीब 9.95 लाख करोड़ रुपये है।ये भी पढ़ें: Jio Platforms IPO Allotment Status: शेयर मिले या नहीं? BSE के Direct Link से ऐसे करें चेक; GMP में 22% गेन का संकेतIPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्सJio Platforms के करीब 30,188 करोड़ रुपये के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इश्यू को ऑफर पर मौजूद शेयरों के मुकाबले 22.19 गुना बोलियां मिलीं। पब्लिक इश्यू और एंकर निवेशकों की मांग को मिलाकर कुल बोली 7.4 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 78 अरब डॉलर तक पहुंच गई। IPO में आवेदन करने वालों की संख्या करीब 1.39 करोड़ रही।इश्यू खुलने के महज 100 मिनट के भीतर यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB हिस्से को भी शुरुआती 10 मिनट में ही पूरा सब्सक्रिप्शन मिल गया। पब्लिक इश्यू में अकेले 4.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं।Reliance Group के लिए भी बड़ा मुकामJio Platforms की लिस्टिंग का असर सिर्फ इसकी अपनी मार्केट कैप तक सीमित नहीं रहेगा। लिस्टिंग के बाद Reliance Group की कुल लिस्टेड मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बड़ा इजाफा होगा। इससे ग्रुप की शेयर बाजार में मौजूदगी और मजबूत होगी।ये भी पढ़ें: Infosys Share Price: मार्केट खुलते ही 4% टूटा शेयर, ब्रोकरेज हाउसेज की बंटी राय; नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?खास बात यह है कि यह IPO ऐसे समय आया है जब बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद Jio Platforms के IPO को मिली भारी मांग बताती है कि बड़े डिजिटल और कंज्यूमर बिजनेस को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी कितनी मजबूत है। विदेशी निवेशकों की भागीदारी और डॉलर को रुपये में बदलकर IPO में निवेश करने से भी बाजार में डॉलर की सप्लाई बढ़ने का असर देखने को मिल सकता है।Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *