stock-markett.online
Just Dial Share Price: चार दिनों में 44% का उछाल, निकाल लें मुनाफा या अभी और चढ़ेगा शेयर
Just Dial Share Price: चार दिनों में 44% का उछाल, निकाल लें मुनाफा या अभी और चढ़ेगा शेयर

Just Dial Share Price: चार दिनों में 44% का उछाल, निकाल लें मुनाफा या अभी और चढ़ेगा शेयर

Just Dial Share Price: रेस्टोरेंट, होटल, एडुकेशन समेत कई सर्विसेज के लिए लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल के शेयरों की तूफानी तेजी आज भी जारी रही। आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से चार कारोबारी दिनों में यह करीब 44% उछल चुका है, जिसमें से 14% से अधिक तेजी तो इसमें आज आई है जबकि एक कारोबारी दिन पहले यह 20% के अपर सर्किट पर बंद ही हुआ था। कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर शेयर झूम रहे हैं। फिलहाल बीएसई पर यह 12.32% की बढ़त के साथ ₹761.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 14.72% उछलकर ₹777.25 तक चढ़ गया था।

हालांकि अभी भी यह अपने एक साल के हाई से काफी नीचे है। पिछले साल 15 जुलाई 2025 को यह एक साल के हाई ₹957.70 पर था। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 49.25% टूटकर 30 मार्च 2026 को एक साल के निचले स्तर ₹486.05 पर आ गया। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले आठ एनालिस्ट्स में से सात ने इसे खरीदारी और एक ने सेल रेटिंग दी है। सबसे अधिक टारगेट प्राइस ICICI डायरेक्ट ने फिक्स किया है जिसके एनालिस्ट्स के मुताबिक यह शेयर ₹1250 तक चढ़ सकता है।

Just Dial के शेयरों में तेजी की वजह

जस्ट डायल का रेवेन्यू जून तिमाही में दो साल में सबसे तेज स्पीड से बढ़ा और कंपनी ने टॉप मैनेजमेंट ने बड़े बदलावों का ऐलान किया, जिससे इसके शेयरों को तगड़ा सपोर्ट मिला। कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में ₹327 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया जोकि सालाना आधार पर 9.9% और तिमाही आधार पर 6.6% अधिक रहा। यह आठ तिमाहियों में इसकी सबसे तेज सालाना रेवेन्यू ग्रोथ है। इसके बिजनेस का अहम इंडिकेटर कलेक्शंस सालाना आधार पर 13.7% की रफ्तार से बढ़ा। मार्च 2026 तिमाही में लगभग स्थिर ग्रोथ के बाद इसमें जबरदस्त सुधार हुआ है।

हालांकि कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना रहा। इसका ईबीआईटीडीए मार्जिन जून तिमाही में 26.7% रहा जोकि मार्च तिमाही की तुलना में 221 बेसिस प्वाइंट्स और सालाना आधार पर 230 बेसिस प्वाइंट्स कम है। इस पर दबाव इसलिए पड़ा क्योंकि कंपनी की सेल्स टीम को बढ़ाने में निवेश के बीच एंप्लॉयीज पर खर्च 11% और अन्य ऑपरेटिंग खर्च करीब 28% बढ़ गए।

कंपनी ने लीडरशिप में बड़े बदलाव का भी ऐलान किया है। तीन दशकों से इसे संभाल रहे फाउंडर वीएसएस मणि 31 जुलाई को एमडी और सीईओ का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह दिनकर अयिलावरपु (Dinkar Ayilavarapu) कंपनी संभालेंगे जो इससे पहले फ्लिपकार्ट होलसेल को संभाल चुके हैं। दिनकर के पास डिजिटल कॉमर्स, रिटेल और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा दिनेश तलुजा को नया सीएफओ बनाया गया है जिनके पास इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, प्राइवेट इक्विटी, मैनेजमेंट कंसल्टिंग और कॉर्पोरेट फाइनेंस में 20 साल से अधिक का अनुभव है।

क्या कहना है ब्रोकरेजेज फर्मों का

जस्ट डायल के नतीजे में निवेशकों के लिए एक अहम बात इसके पास बड़ा कैश बैलेंस का होना है। जून तिमाही के आखिरी में इसके पास करीब ₹6022 करोड़ का कैश और निवेश था जोकि इसके करीब ₹5600 करोड़ के मार्केट कैप से अधिक है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और सिटी का कहना है कि आगे चलकर मुख्य बात यह होगी कि नया मैनेजमेंट अपने कैश का इस्तेमाल कैसे करता है – क्या वह इसे डिविडेंड के रूप में बांटेगी, या शेयर बायबैक करेगी या कंपनी की बी2बी स्ट्रैटेजी की स्पीड बढ़ाने के लिए निवेश के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

कोटक ने इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है और ₹1100 का फेयर वैल्यू फिक्स किया है। सिटी ने भी इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹900 फिक्स किया है। ब्रोकरेज ने इस बात पर जोर दिया है कि कंपनी का ₹6,000 करोड़ का कैश बैलेंस काफी हद तक इसे गिरने से बचाएगा लेकिन कैश को छोड़कर भी देखें तो यह शेयर अभी भी आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है।

Stock in News: ₹1400 करोड़ के ऑर्डर का जश्न, 4% उछलकर शेयर पहुंचे एक साल के नए हाई पर, 5 महीने में 138% रिटर्न

SBI Funds Management IPO: खुल गया ₹9813 करोड़ का इश्यू, ग्रे मार्केट में गिरी सेहत, निवेश से पहले जान लें ये 10 अहम बातें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *