stock-markett.online
Jyothy Labs Share Price: एक अपडेट के सामने आने से जमकर सेलिंग, शेयर 11% तक फिसला
Jyothy Labs Share Price: एक अपडेट के सामने आने से जमकर सेलिंग, शेयर 11% तक फिसला

Jyothy Labs Share Price: एक अपडेट के सामने आने से जमकर सेलिंग, शेयर 11% तक फिसला

FMCG कंपनी ज्योति लैब्स लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 11 मई बेहद खराब रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 11 प्रतिशत तक टूटी। बीएसई पर शेयर 232 रुपये के लो तक गया। यह कंपनी उजाला, हेनको, मार्गो, एक्सो जैसे ब्रांड्स की मालिक है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि Henkel AG & Co. KGaA (Henkel), प्रिल और Fa ब्रांड्स के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग एग्रीमेंट को 31 मई, 2026 के बाद रिन्यू नहीं करेगी। प्रिल और Fa ब्रांड्स के तहत मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और बिक्री का लाइसेंस साल 2011 से ज्योति लैब्स के पास है।

कंपनी ने कहा है कि Fa का उसकी कुल बिक्री में कोई खास योगदान नहीं है, लेकिन एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि प्रिल के हाथ से निकल जाने का बिजनेस पर काफी असर पड़ सकता है। प्रिल एक डिशवॉशिंग लिक्विड ब्रांड है। यह ज्योति लैब्स के डिशवॉशिंग पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा है।

डिशवॉशिंग सेगमेंट में लिक्विड और बार दोनों शामिल हैं। यह सेगमेंट कंपनी के कुल रेवेन्यू में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देता है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अकेले प्रिल की बिक्री ही लगभग 12-15 प्रतिशत का योगदान देती है।

Jyothy Labs का शेयर 6 महीनों में 24 प्रतिशत गिरा

ज्योति लैब्स का मार्केट कैप घटकर 8700 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 35 प्रतिशत और 6 महीनों में 24 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.89 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 78.15 रुपये और एडजस्टेड लो 196.55 रुपये है। ICICI Securities ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग के साथ 310 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में ज्योति लैब्स का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12.3 प्रतिशत गिरकर 67.52 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 77 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 7.72 प्रतिशत बढ़कर 717.41 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 666 करोड़ रुपये था।

PM मोदी की अपील से फर्टिलाइजर कंपनियों को लगा झटका, शेयर 3% तक लुढ़के

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *