भारतीय रिजर्व बैंक ने दो प्राइवेट सेक्टर के बैंकों सिटी यूनियन बैंक और फेडरल बैंक में हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। दोनों बैंकों ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि RBI ने Kotak Mahindra Bank को उनके पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स में कुल 9.99 फीसदी तक एग्रीगेट होल्डिंग हासिल करने की अनुमति दी है। Federal Bank ने कहा कि RBI की मंजूरी 6 मई 2026 को प्राप्त हुई। वहीं City Union Bank ने भी गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद यह जानकारी दी है। बैंक ने कहा कि RBI के लेटर के जरिए Kotak Mahindra Bank को बैंक में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी लेने की मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply