stock-markett.online
LPG Cylinder New Prices: LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी! जानें घरेलू, कमर्शियल से लेकर छोटू सिलेंडर तक के रेट

LPG Cylinder New Prices: रसोई में खाना बनाने से लेकर होटल, ढाबा और बड़े उद्योगों तक-LPG सिलेंडर हर जगह जरूरत बन चुका है। अब इसकी नई कीमतें जारी हो गई हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारियों दोनों के बजट पर असर पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए 14.2 किलो वाला सिलेंडर अभी भी कुछ राहत भरी कीमत पर मिल रहा है। लेकिन वहीं दूसरी ओर, होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल कामों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों के दाम ज्यादा हैं, जिससे कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है।

अब ऐसे में सवाल यह है कि किस जरूरत के लिए कौन सा सिलेंडर सही रहेगा और मौजूदा रेट्स के हिसाब से कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

घरेलू LPG सिलेंडर के रेट क्या हैं?

सबसे पहले अगर बात करें घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की तो ये दिल्ली में 913 रुपये में मिल रहा है।

छोटू LPG Cylinder कितने का है?

छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। इस सिलेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसे लेने के लिए लोकल एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती। आप सिर्फ आधार कार्ड दिखाकर भी नया कनेक्शन ले सकते हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट क्याहै?

होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.5 तक पहुंच गई है। वहीं, Nanocut और XtraTeJ जैसे हाई-एफिशिएंसी सिलेंडर ₹3094 से ₹3225 तक मिल रहे हैं। इनकी कीमत घरेलू सिलेंडर के मुकाबले काफी ज्यादा है।

हल्के XTRALITE सिलेंडर भी मौजूद

बाजार में अब हल्के और आधुनिक डिजाइन वाले XTRALITE सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। ये सामान्य सिलेंडर के मुकाबले हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें आसानी से उठाया जा सकता है। इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत है कि इनमें गैस लेवल बाहर से दिखाई देता है। कीमत की बात करें, तो 10 किलो वाले XTRALITE सिलेंडर की कीमत 652.5 रुपये है। वहीं, 5 किलो के अलग-अलग वेरिएंट 339 रुपये से 826 रुपये तक मिल रहे हैं।

बड़े कारोबार के लिए भारी क्षमता वाले सिलेंडर

47.5 किलोग्राम वाले बड़े सिलेंडर, जो बड़े होटल या इंडस्ट्री में उपयोग होते हैं, उनकी कीमत ₹7674.5 से ₹7730.5 तक है। ये सिलेंडर लंबे समय तक चलते हैं और बड़े स्तर पर गैस की जरूरत पूरी करते हैं। जबकि सबसे बड़े 425 किलो इंडस्ट्रियल सिलेंडर की कीमत 68 हजार रुपये से 69 हजार रुपये के बीच पहुंच गई है।

नई रेट लिस्ट से यह साफ हो गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है। रसोई में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की कीमतें अभी भी अपेक्षाकृत संतुलित बनी हुई हैं, जिससे आम परिवारों को कुछ सहूलियत मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के पूर्व पीए की भी इस हाल में हुई थी मौत, चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद फिर चर्चा में आया ये मामला

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *