LSG vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पड़ाव अब अपने प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। सभी 10 टीमों के बीच टॉप 4 में जगह बनाने की होड़ मची है। वहीं आईपीएल का 50वां मुकाबला 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीमों की इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 15 अप्रैल को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से मात दी है। लखनऊ की टीम बेंगलुरु से मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी।
आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। लखनऊ अब तक खेले नौ मैचों में सिर्फ दो जीत हासिल की है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौ में से छह मुकाबले जीते हैं। प्लेऑफ की उम्मीदें बचाए रखने के लिए लखनऊ को अब मजबूत वापसी की जरूरत है। प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ 10वें स्थान पर है। वहीं आरसीबी की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। बेंगलुरु अब अगला मैच जीतकर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
मैच से पहले जानें LSG vs RCB में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
लकनऊ और बेंगलुरु में किसका पलड़ा भारी
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहा है और टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (C & WK), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम दार
बल्लेबाज या गेंदबाज लखनऊ में किसे मिलेगा फायदा
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। यहां लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स को अच्छा फायदा मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं रहता। इस मैदान पर औसतन 140 से 160 रन का स्कोर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर बल्लेबाज धैर्य और समझदारी के साथ बल्लेबाजी करें तो वे बड़ा असर डाल सकते हैं।
कैसा होगा लखनऊ का मौसम
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का मौसम मैच के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे फैंस को पूरे 20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply