Manappuram Finance Share Price : मिले-जुले नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, चेक करें टार्गेट प्राइस
Manappuram Finance Share Price Target : NBFC कंपनी Manappuram Finance के Q4 नतीजों के बाद शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट सामने आई है। खबर लिखे जाने तक शेयर BSE पर 305.20 के आसपास सपाट कारोबार करते नजर आये। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब 25,837 करोड़ रुपये रहा। तिमाही नतिजों में नेट इंटरेस्ट इनकम में हल्की बढ़त रही, लेकिन मुनाफा घट गया है। ऐसे में निवेशकों के लिए आगे इस स्टॉक में क्या रणनीति अपनानी चाहिए, इसे लेकर ब्रोकरेज हाउसेज की नई रिप्रोट सामने आयी है।
Q4 नतीजों में क्या रहा खास
Manappuram Finance ने Q4 में मिला-जुला प्रदर्शन दिया। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 5.8% बढ़कर ₹1,192 करोड़ रही। हालांकि, मुनाफा 9.4% गिरकर ₹376 करोड़ पर आ गया है। इसी के साथ खराब लोन से जुड़ा खर्च बढ़कर ₹216 करोड़ हो गया, जो कंपनी के लिए निगेटिव संकेत माना जा रहा है।
हालांकि, कंपनी के गोल्ड लोन बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। गोल्ड लोन AUM में तेज बढ़त रही और टिकट साइज भी बढ़ा है, जिसका फायदा कंपनी को मिला।
Manappuram Finance Ltd पर Morgan Stanley की रिपोर्ट
Morgan Stanley ने इस स्टॉक पर “Equal-weight” रेटिंग बरकरार रखी है और 270 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि गोल्ड लोन बिजनेस में अच्छी ग्रोथ दिख रही है। हालांकि, गोल्ड लोन यील्ड में गिरावट आई है और नॉन-गोल्ड बिजनेस कोलेकर तस्वीर साफ नहीं है, जिस कारण Morgan Stanley सावधान नजर आ रहे हैं।
Manappuram Finance Ltd पर निर्मल बांग की रिपोर्ट
वहीं, Nirmal Bang ने इस स्टॉक पर “होल्ड” रेटिंग दी है और ₹337 का टारगेट रखा है, जो मौजूदा रेट से करीब 10% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का Q4 प्रदर्शन अनुमान से थोड़ा कमजोर रहा, खासकर मुनाफे और NII के स्तर पर। वहीं NIM में भी गिरावट देखने को मिली।
हालांकि, गोल्ड लोन सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ बनी हुई है। कंपनी की सहायक कंपनी Asirvad MFI ने भी इस तिमाही में मुनाफा दर्ज किया, जो पहले नुकसान में थी।
कुल मिलाकर, Manappuram Finance के लिए गोल्ड लोन बिजनेस मजबूत रहा है, लेकिन बाकी सेगमेंट में चुनौतियां बनी हुई हैं। ब्रोकरेज हाउसेज की राय भी इसी को दिखाती है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply