Market cues : बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 24000 पर तत्काल सपोर्ट
Trade setup for today : पिछले दो सेशन में मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। 10 जुलाई को निफ्टी में 1 परसेंट की बढ़त हुई,हालांकि यह रिकवरी बुधवार की भारी गिरावट के दायरे में ही रही। इंडेक्स अपने शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज और 100-दिन के EMA के ऊपर वापस आ गया और साथ ही मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 24,600 और 24,800 के लेवल की ओर टिकाऊ बढ़त (सस्टेनेबल अपट्रेंड)पक्की करने के लिए निफ्टी 50 को मजबूती से 24,400 का लेवल फिर से हासिल करना होगा। तब तक,रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रहने की संभावना है,जिसमें 24,000 पर तत्काल सपोर्ट मिलेगा। 23,800 पर दूसरा बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर यह लेवल टूटता है तो मार्केट कंसोलिडेशन के दौर में जा सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,144, 24,118 और 24,077
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,226, 24,252 और 24,293
गैप-अप ओपनिंग के बाद,डेली चार्ट पर निफ्टी 50 ने एक बुलिश कैंडलस्टिक बनाई,जिसमें ऊपर की तरफ एक छोटी शैडो थी। साथ ही,यह अपने 10, 20 और 100-दिन के EMA के ऊपर आ गया और 50-दिन के EMA के ऊपर भी बना रहा। इससे ऊंचे लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट-बुकिंग के बावजूद आगे और रिकवरी की संभावना का संकेत मिलता है। इसने गिरती हुई रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को भी पार कर लिया और जून के निचले स्तर से जुलाई के ऊंचे स्तर तक की हालिया रैली के 23.6 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के ऊपर पहुंच गया। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) बढ़कर 55.80 हो गया है और यह बुलिश क्रॉसओवर के करीब है,जबकि मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर बना हुआ है और ग्रीन हिस्टोग्राम बार बढ़ रहा है। इन सबसे पता चलता है कि बुधवार को आई तेज गिरावट के बाद निफ्टी 50 के शॉर्ट-टर्म मोमेंटम में सुधार हो रहा है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 58,216, 58,375 और 58,633
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,700, 57,541 और 57,283
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,195, 61,717
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,305, 56,441
डेली चार्ट पर, गैप-अप ओपनिंग के बाद लगातार दूसरे सेशन में बैंक निफ्टी ने ऊपरी शैडो वाली एक लंबी बुलिश कैंडलस्टिक बनाई,जो एक मजबूत अंडरलाइंग ट्रेंड का संकेत है। इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर वापस आ गया और साथ ही मीडियम और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर भी बना रहा,जबकि शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे। RSI बढ़कर 58.38 हो गया, हालांकि यह अपनी रेफरेंस लाइन से नीचे ही रहा,जबकि MACD अपनी सिग्नल लाइन से नीचे बना रहा,भले ही रेड हिस्टोग्राम बार छोटा हो गया,जो कमजोर होते बेयरिश मोमेंटम का संकेत है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
10 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)ने बिकवाली के एक दिन बाद ₹2,603 करोड़ के शेयर खरीदे और वे नेट खरीदार बन गए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार तीसरे सेशन में खरीदारी जारी रखी और ₹2,019 करोड़ का निवेश किया।
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX में बुधवार को तेज बढ़त देखने को मिली थी। इसके बाद पिछले दो सेशन में यह बुल्स के पक्ष में हो गया है। यह 8.31 प्रतिशत गिरकर 12.25 पर बंद हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे आ गया है,जो बुल्स के लिए अच्छे माहौल का संकेत है। अगर यह और गिरकर 10-11 के जोन में आता है,तो बुल्स को और राहत मिलेगी।
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 10 जुलाई को पिछले सेशन के 0.94 से बढ़कर 1.25 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Leave a Reply