Market view :समय जो मार्केट का जो मूड माहौल चल रहा है उसमें पिछले दो-तीन महीने से मिड और स्माल कैप में मैसिव आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए अबैकस म्यूचुअल फंड (Abakkus Mutual Fund) के हेड ऑफ इनवेस्टमेंट एंड रिसर्च संजय दोशी ने कहा कि हमने मिड और स्माल कैप में काफी अच्छी रैली देखी है। इस सेक्टर पर अभी भी पूरी तरह से पॉजिटिव व्यू है। अबैकस म्यूचुअल फंड को अगस्त 2025 लाइसेंस मिला। दिसंबर 2025 में इसका पहला फंड आया जो था अबैकस फ्लेक्सी कैप। इसमें स्मॉल एंड मिड कैप को काफी जगह दी गई। इसमें लगभग 50 फीसदी पोर्टफोलियो स्मॉल एंड मिड कैप में है। इसमें भी स्माल कैप की करीबन 30% है और लार्ज कैप करीबन 43 44% हिस्सेदारी है।
भारत की ग्रोथ स्टोरी मजबूत है। अर्थव्यवस्था की जो ग्रोथ रेट करीबन 5% पर आ गई थी, वह फिर से तेजी पकड़ रही है और अब हम फिर से 7-8 फीसदी की ग्रोथ पर आ रहे हैं। कंपनियों के मुनाफे की दर 2-3% पर आ गई थी। पिछली 2-3 तिमाहियों से कंपनियों के मुनाफे में भी बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी की अर्निंग ग्रोथ में भी सुधार आ रहा है। यह 9-10 फीसदी पर आ गई थी। उम्मीद है कि आगे यह 12 से 15% तक जा सकती है।
वेस्ट एशिया में चल रहे संकट के वजह से नियर टर्म एक थोड़ा सा चैलेंज है। क्रूड में हमने जो थोड़ा बहुत तेजी देखी है, वह शॉर्ट टर्म प्रॉब्लम है। लॉन्ग टर्म में इसका कोई असर नहीं होगा। वास्तव में इस तरह के शॉर्ट टर्म इफेक्ट वाले इवेंट लंबी अवधि के लिए के लिए निवेश के अच्छे मौके उपलब्ध करवाते हैं। क्रूड की दिक्कत ज्यादा समय तक नहीं चलेगी। जैसे ही इसकी सप्लाई सही होगी वैसे ही क्रूड के भाव 70-80 डॉलर के आसपास आ जाएंगे।
संजय दोशी ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बाजार पर हमें हालिया दिक्कतों का असर देखने को मिल सकता है। लेकिन हमारी जो स्ट्रक्चरल स्टोरी है वह कहती है कि हमें आगे 7-8 % की जीडीपी ग्रोथ और करीबन 12 से 15% की अर्निंग ग्रोथ देखने को मिल सकती है। इसमें भी स्माल कैप की अर्निंग ग्रोथ 18 से 20% के आसपास रह सकती है।
Top Trading Picks : सुस्त बाजार में भी खोज रहे हैं कमाई के मौके तो इन शेयरों पर लगाएं दांव, हो जाएगी बल्ले-बल्ले
उन्होंने आगे कहा कि स्माल कैप एक ऐसा मार्केट सेगमेंट है जहां पर आपको नए सेक्टर्स इमर्ज होते दिख रहे हैं। इनमें आप अर्ली पार्टिसिपेशन कर सकते हैं। अगर हम पांच 10 साल पहले की बात करें तो डिफेंस स्पेस में हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। इस समय इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, केमिकल्स और डेटा सेंटर में कई अच्छी स्माल कैप कंपनियां दिख रही है। इन सनराइज सेक्टरों में हमें अच्छे मौके मिलेंगे।
संजय दोशी को हेल्थ केयर स्पेस में सीडीएमओ कंपनियों में काफी अच्छे मौके दिख रहे हैं। उनका मनना है कि अगले 5-10 साल में भारत के हेल्थ केयर सेक्टर में तेज ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके अलावा स्पेशलिटी केमिकल स्टॉक्स भी उनको अच्छे लग रहे हैं, यहां पर भी ठीक-ठाक मूव हैं। कुछ मिड कैप कंपनियों ने आउटपरफॉर्मेंस दिखानी शुरू करी है। स्पेशलिटी केमिकल कंपनियों के लिए ग्लोबल वैल्यू चेन में काफी बड़ी अपॉर्चुनिटी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply