stock-markett.online
Snapdragon for India इवेंट में Qualcomm का बड़ा ऐलान, दो नए चिपसेट्स लॉन्च

Qualcomm ने गुरुवार को नई दिल्ली में हुए Snapdragon for India इवेंट में दो नए Snapdragon चिपसेट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 पेश किए हैं, जिन्हें मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है। इन दोनों चिपसेट्स में एक नया फीचर Snapdragon Smooth Motion UI दिया गया है, जिससे फोन में ऐप्स चलाना और नेविगेशन पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट होगा।

कंपनी का कहना है कि इन नए चिप्स में AI आधारित इमेजिंग, गेमिंग परफॉर्मेंस और अगली जनरेशन की कनेक्टिविटी में भी सुधार किया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर और तेज एक्पीरियंस मिलेगा।

Snapdragon 6 Gen 5 और Snapdragon 4 Gen 5 की उपलब्धता

Qualcomm के अनुसार, नया Snapdragon 6 Gen 5 जल्द ही कई ग्लोबल OEM स्मार्टफोन्स में देखने को मिलेगा, जिसमें Honor और Redmi जैसे ब्रांड शामिल हैं। वहीं, Snapdragon 4 Gen 5 सबसे पहले Oppo, Realme और Redmi के आने वाले स्मार्टफोन्स में देखने को मिलेगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन नए चिपसेट्स से लैस पहले स्मार्टफोन्स कब बाजार में लॉन्च होंगे।

Snapdragon 6 Gen 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट Snapdragon 6-सीरीज लाइनअप में कई नई खूबियां लेकर आया है। Qualcomm का कहना है कि Snapdragon Smooth Motion UI की मदद से यह ऐप लॉन्च करने की स्पीड को 20% तक तेज और स्क्रीन स्टटर को 18% तक कम करता है। कंपनी का यह भी दावा है कि पिछली जनरेशन की तुलना में GPU का परफॉर्मेंस 21% तक बेहतर है।

यह SoC 4nm प्रोसेसर पर आधारित है और इसमें ऑक्टा-कोर Qualcomm Kryo CPU है, जिसमें चार परफॉर्मेंस कोर 2.6GHz तक की स्पीड से और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz तक की स्पीड से चलते हैं। यह प्लेटफॉर्म 16GB तक LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात करें तो, Snapdragon 6 Gen 5 में 200MP तक के सेंसर और 30fps पर 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें AI आधारित नाइट विजन तकनीक दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0, Qualcomm XPAN टेक्नोलॉजी और रिलीज 17 5G सपोर्ट शामिल हैं, जिसकी डाउनलोड स्पीड 2.8Gbps तक है।

Snapdragon 4 Gen 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Qualcomm का नया Snapdragon 4 Gen 5 एंट्री-लेवल और बजट स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट ऐप्स को 43% तेजी से लॉन्च करने में सक्षम है और स्क्रीन पर 25% तक कम स्टटरिंग (अटकना) देता है। यह सुधार भी नए Snapdragon Smooth Motion UI की मदद से मिलता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद हो जाता है।

यह चिपसेट भी 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर Kryo CPU दिया गया है, जिसमें 2 परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक और 6 एफिशिएंसी कोर 2.0GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं।

ग्राफिक्स के मामले में Qualcomm का दावा है कि इसमें पिछली जनरेशन की तुलना में GPU परफॉर्मेंस में 77% तक सुधार किया गया है, जिससे गेमिंग और विजुअल एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है।

Snapdragon 4 Gen 5 90fps तक गेमप्ले को सपोर्ट करता है, जो Snapdragon 4 सीरीज में पहली बार होने का दावा किया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट तक FHD+ डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है और इसमें गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं। कैमरे की बात करें तो, यह चिपसेट 108MP तक के फोटो कैप्चर, जीरो शटर लैग वाले डुअल 16MP कैमरे और इंटेलिजेंट फेस डिटेक्शन, ऑटो-एक्सपोजर, ऑटोफोकस और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन जैसी सुविधाओं को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Release 17 5G, Dual SIM Dual Active (5G+5G/4G) सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1 और Qualcomm Smart Network Select 3.0 जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर और स्टेबल रहता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus का बड़ा धमाका! Nord CE 6 और CE 6 Lite भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *