stock-markett.online
Mid Cap Stocks: CONCOR, APAR Industries समेत इन 6 शेयरों पर दांव, ब्रोकरेज को दिख रहा 54% तक का अपसाइड- देखें टार्गेट
Mid Cap Stocks: CONCOR, APAR Industries समेत इन 6 शेयरों पर दांव, ब्रोकरेज को दिख रहा 54% तक का अपसाइड- देखें टार्गेट

Mid Cap Stocks: CONCOR, APAR Industries समेत इन 6 शेयरों पर दांव, ब्रोकरेज को दिख रहा 54% तक का अपसाइड- देखें टार्गेट

अगर आप मिडकैप शेयरों में निवेश के मौके तलाश रहे हैं, तो ब्रोकरेज फर्म InCred Equities की नई रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली और मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच ब्रोकरेज ने 6 मिडकैप शेयरों को चुना है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 54% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

इन 6 मिडकैप शेयरों पर ब्रोकरेज की नजर

– Container Corporation of India (CONCOR) ब्रोकरेज की सबसे पसंदीदा पसंदों में शामिल है। InCred Equities ने इस शेयर के लिए 705 रुपये का टार्गेय दिया है। मौजूदा बाजार भाव 457 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 54% की तेजी की संभावना जताई गई है।

– APAR Industries के लिए ब्रोकरेज ने 17,350 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा कीमत 14,070 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 23% की बढ़त की उम्मीद है।

– Tenneco Clean Air India के शेयर के लिए 686 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया गया है। मौजूदा भाव 584 रुपये से इसमें करीब 17% का संभावित उछाल दिख रहा है।

– Home First Finance Company India के लिए ब्रोकरेज ने 1,450 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा बाजार भाव 1,202 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 21 फीसदी की तेजी की संभावना है।

यह भी पढ़े: Dixon Technologies पर ब्रोकरेज रिपोर्ट, 13,000 रुपये का नया टारगेट; जानें क्यों BUY से HOLD हुई रेटिंग

– Diamond Power Infrastructure के लिए 300 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा गया है। मौजूदा कीमत 239 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 25% की बढ़त का अनुमान है।

– वहीं Aavas Financiers के लिए 1,650 रुपये का टार्गेट दिया गया है। मौजूदा भाव 1,505 रुपये से इसमें करीब 9.6 फीसदी की तेजी की उम्मीद जताई गई है।

बाजार पर क्या है ब्रोकरेज की राय?

ब्रोकरेज का कहना है कि साल 2026 में विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, मिडिल ईस्ट से जुड़े तनाव और महंगाई जैसी चुनौतियों के बावजूद कुछ मिडकैप कंपनियां मजबूत प्रदर्शन कर सकती हैं। अच्छी कमाई, बेहतर कारोबार की वजह से इन शेयरों में निवेश के अवसर दिखाई दे रहे हैं।

आखिरी कारोबारी वाले दिन कैसा था बजारा?

बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 827.57 अंक चढ़कर 77,569.39 पर और निफ्टी 244.10 अंक की बढ़त के साथ 24,206.90 पर बंद हुआ। आईटी, वित्तीय और रियल्टी शेयरों में खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और बेहतर वैश्विक संकेतों से बाजार को मजबूती मिली। इसके अलावा, TCS के जून तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में तेजी ने बाजार को मजबूत किया।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *