Midcap Stocks: मिडकैप शेयरों में हलचल तेज, तो किन स्टॉक्स पर लगाएं दांव? एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रैटेजी
Midcap Masala, Stocks To Watch: शेयर बाजार में गुरुवार को सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है। पिछले सत्र की जोरदार तेजी के बाद ऊपरी स्तरों पर हल्की मुनाफावसूली और बिकवाली का दबाव नजर आया, लेकिन बाजार खुद को हरे निशान में बनाए रखने और संभालने में कामयाब रहा है। प्रमुख इंडेक्सेस के मुकाबले आज मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में अधिक हलचल देखी जा रही है, जहां निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
सेक्टर के लिहाज से आज ऑटो सेक्टर सुर्खियों में है और इसे सेक्टर ऑफ द डे कहा जा सकता है। बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसी दिग्गज ऑटो कंपनियों के शेयरों में अच्छी मजबूती का ट्रेंड बना हुआ है। न केवल बड़े शेयर, बल्कि छोटी-मझौली ऑटो कंपनियों और ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स में भी खरीदारी का उत्साह नजर आ रहा है, जो बाजार के सेंटिमेंट को सहारा दे रहा है।
तो आज मिडकैप स्टॉक्स में से कहां निवेशकों के लिए ट्रेडिंग के मौके बन रहे हैं, इस बारे में मार्केट एक्सपर्ट प्रदीप हल्धर ने अपनी राय दी। उन्होंने अपने टॉप पिक्स में एसबीआई लाइफ, पेटीएम, पॉलिकैब इंडिया जैसे स्टॉक्स शामिल किये हैं।
SBI Life share price
लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर से SBI लाइफ इंश्योरेंस में निवेश की सलाह दी गई है, क्योंकि इसके डेली चार्ट पर डबल बॉटम फॉर्मेशन के बाद पिछले 5-7 दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट ने कहा कि वर्तमान में 1875 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे इस शेयर के लिए पहला टारगेट 1925 रुपये और दूसरा टारगेट 1980 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि 1815 रुपये का स्टॉप लॉस बनाए रखने का सुझाव है।
Paytm share price
फिनटेक दिग्गज Paytm ने वित्त वर्ष 2026 में पहली बार पूरे साल का मुनाफा (PAT) दर्ज कर बाजार को चौंका दिया है, जहां कंपनी ने लगभग 8400 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ 552 करोड़ रुपये का मुनाफा पोस्ट किया है। अतीत की चुनौतियों और कंप्लायंस संबंधी मुश्किलों को पीछे छोड़ते हुए कंपनी अब एआई बिजनेस में भी कदम रख चुकी है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि तकनीकी चार्ट पर 1164 रुपये के मौजूदा स्तर से यह स्टॉक जल्द ही 1350 रुपये और फिर 1500 रुपये का टारगेट तक पहुंच सकता है, जिसके लिए निवेशकों को 1070 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की सलाह दी गई है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply