stock-markett.online
Multibagger Stock: 5 साल में 400% से ज्यादा चढ़ा शेयर! 1 लाख को बना दिया 5 लाख; रेखा झुनझुनवाला का भी है फेवरेट
Multibagger Stock: 5 साल में 400% से ज्यादा चढ़ा शेयर! 1 लाख को बना दिया 5 लाख; रेखा झुनझुनवाला का भी है फेवरेट

Multibagger Stock: 5 साल में 400% से ज्यादा चढ़ा शेयर! 1 लाख को बना दिया 5 लाख; रेखा झुनझुनवाला का भी है फेवरेट

Multibagger Stock, रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो: शेयर बाजार में कुछ कंपनियों ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। वाटर ट्रीटमेंट और वॉटर मैनेजमेंट सेक्टर में काम करने वाली VA Tech Wabag Ltd भी ऐसा ही एक स्टॉक है, जिसने पिछले 5 साल में जबरदस्त तेजी दिखाई है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने करीब 432.05% की तेजी दिखाई है। इस कंपनी में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी बड़ी हिस्सेदारी है। आइए जानते हैं इस शेयर ने निवेशकों को अब तक कितना रिटर्न दिया है ।5 साल में 432% की तेजी, निवेशकों को कितना हुआ फायदा?NSE पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, VA Tech Wabag का शेयर 1,792.20 रुपये पर है। पिछले 5 साल में इसमें 1,455.35 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान शेयर ने 432.05% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते और इस अवधि में शेयरों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ होता, तो 432.05% रिटर्न के हिसाब से निवेश की वैल्यू बढ़कर करीब 5 लाख 32 हजार रुपये हो जाती। यानी निवेश पर लगभग 4 लाख से ज्यादा रुपये का मुनाफा होता। 1 लाख रुपये का निवेश करीब 5.32 लाख रुपये हो जाता। इसमने हमने टैक्स, ब्रोकरेज और अन्य खर्च शामिल नहीं किया है ।ये भी पढ़ें : Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! SENSEX 600 अंक टूटा, NIFTY 22,600 के नीचे; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबेरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में भी शामिल है स्टॉकVA Tech Wabag में रेखा झुनझुनवाला की भी बड़ी हिस्सेदारी है। उपलब्ध शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, जून 2026 के अंत तक उनके पास कंपनी के 50,00,000 शेयर थे। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी करीब 8.02% थी। क्या करती है VA Tech Wabag?VA Tech Wabag पानी और अपशिष्ट जल के ट्रीटमेंट से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करती है। कंपनी की गतिविधियों में पानी को साफ करने, सीवेज ट्रीटमेंट और औद्योगिक जरूरतों के लिए वॉटर ट्रीटमेंट जैसी सर्विस शामिल हैं। पानी की बढ़ती मांग, शहरीकरण और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से इस सेक्टर में लंबे समय के अवसर बन सकते हैं।ये भी पढ़ें : Multibagger Stock: पिछले 5 साल में 500% से ज्यादा रिटर्न, बोनस शेयर के ऐलान के बाद फोकस में शेयरकिसी भी शेयर में निवेश से पहले ध्यान रखें ये बात VA Tech Wabag के शेयर का वैल्यूएशन करते समय निवेशकों को कंपनी की बिक्री और मुनाफे की बढ़ोतरी, नए ऑर्डर, ऑर्डर बुक, ऑपरेटिंग मार्जिन और कैश फ्लो पर नजर रखनी चाहिए। इसके साथ ही यह देखना जरूरी है कि मौजूदा शेयर भाव कंपनी की कमाई के मुकाबले कितना महंगा या सस्ता है। पिछले 5 साल का शानदार रिटर्न इस बात की गारंटी नहीं है कि आने वाले वर्षों में भी शेयर इसी रफ्तार से बढ़ेगा। शेयर में गिरावट का रिस्क हमेशा बना रहता है। इसलिए निवेश करने से पहले कंपनी के ताजा नतीजों और मौजूदा वैल्यूएशन चेक जरूर करें।Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *