NFO Alert : जुलाई में खुले हैं 5 न्यू फंड ऑफर, मिनिमम 500 रुपये से निवेश कर सकते हैं शुरू
NFO Alert : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा म्यूचुअल फंड पर लगातार बढ़ रहा है। जून 2026 के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों का रुझान खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों की ओर बना हुआ है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMC) यानी म्यूचुअल फंड हाउस लगातार न्यू फंड ऑफर (NFO) लॉन्च कर रही हैं। जुलाई की शुरुआत से ही कई नए फंड निवेश के लिए खुले हैं और अब 10 जुलाई से NJ Momentum Fund भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ऐसे में अगर आप नए म्यूचुअल फंड में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें कि फिलहाल कौन-कौन से NFO खुले हैं, इनमें निवेश की आखिरी तारीख क्या है और मिनिमम कितनी रकम से शुरुआत की जा सकती है।
जुलाई में म्यूचुअल फंड निवेश के लिए खुले हैं कई NFO
Kotak Nifty Private Bank ETF
Kotak Nifty Private Bank ETF का NFO 8 जुलाई 2026 से निवेश के लिए खुल है और इसमें 15 जुलाई 2026 तक पैसा लगाया जा सकता है। यह Kotak Mahindra Mutual Fund की एक ओपन-एंडेड ETF स्कीम है, जो प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में निवेश करेगी। इसमें निवेश की शुरुआत सिर्फ 1,000 रुपये से की जा सकती है।
फंड हाउस : Kotak Mahindra Mutual Fund
NFO ओपनिंग डेट : 8 जुलाई 2026
NFO क्लोजिंग डेट : 15 जुलाई 2026
कैटेगरी: इक्विटी सेक्टोरल – बैंकिंग
फंड टाइप : ओपन-एंडेड ETF
मिनिमम निवेश: 1,000 रुपये (लंपसम)
लॉक-इन: नहीं
एग्जिट लोड: नहीं
रिस्क लेवल: वेरी हाई
बेंचमार्क: Nifty Private Bank TRI
ये भी पढ़ें : AMFI Data June 2026: मिडकैप फंड्स पर सबसे ज्यादा दांव क्यों लगा रहे हैं निवेशक, 10 महीने बाद Flexi Cap Funds में फिर बढ़ी दिलचस्पी
TRUSTMF Large & Mid Cap Fund
TRUSTMF Large & Mid Cap Fund Direct-Growth का NFO 3 जुलाई 2026 से खुला है और इसमें 17 जुलाई 2026 तक निवेश किया जा सकता है। यह TRUST Mutual Fund की ओपन-एंडेड लार्ज एंड मिडकैप स्कीम है, जो बड़ी और मझोली कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी। इसमें सिर्फ 1,000 रुपये से लंपसम निवेश शुरू किया जा सकता है।
TRUSTMF Large & Mid Cap D
फंड हाउस : TRUST Mutual Fund, Trust Asset Management
NFO ओपनिंग डेट : 03-Jul
NFO क्लोजिंग डेट : 17-Jul
कैटेगरी: Equity: Large & MidCap
फंड टाइप : Open-ended
मिनिमम निवेश: 1,000 रुपये (लंपसम)
लॉक-इन: NA
एग्जिट लोड: 180 दिन पूरे होने से पहले अपना पैसा निकालने पर 1% चार्ज कटेगा।
रिस्क लेवल: वेरी हाई
बेंचमार्क: NIFTY Large Midcap 250 TRI
Mirae Asset BSE Midcap 150 Momentum 30 ETF
Mirae Asset BSE Midcap 150 Momentum 30 ETF का NFO 6 जुलाई 2026 से निवेश के लिए खुला है और इसमें 13 जुलाई 2026 तक पैसा लगाया जा सकता है। यह Mirae Asset Mutual Fund की ओपन-एंडेड थीमैटिक (फैक्टर-बेस्ड) ETF स्कीम है। इसमें निवेश की शुरुआत 5,000 रुपये से की जा सकती है।
फंड हाउस : Mirae Asset Mutual Fund
NFO ओपनिंग डेट : 06-Jul
NFO क्लोजिंग डेट : 13-Jul
कैटेगरी: Equity: Thematic-Factor-based
फंड टाइप : Open-ended
मिनिमम निवेश: 5,000 रुपये
लॉक-इन: NA
एग्जिट लोड: 0
रिस्क लेवल: वेरी हाई
बेंचमार्क: BSE Midcap 150 Momentum 30 TRI
ये भी पढ़ें : Top Midcap Mutual Fund : ये 5 मिड कैप म्यूचुअल फंड 5 साल में रहे विनर, 19 से 22% मिला CAGR रिटर्न; ₹25000 की SIP बनी ₹25 लाख
Motilal Oswal BSE Midcap 150 Momentum 30 Index
Motilal Oswal BSE Midcap 150 Momentum 30 Index Fund का NFO 3 जुलाई 2026 से खुला है और इसमें 17 जुलाई 2026 तक निवेश किया जा सकता है। यह Motilal Oswal Mutual Fund की ओपन-एंडेड थीमैटिक (फैक्टर-बेस्ड) इंडेक्स फंड स्कीम है। इसमें निवेश की शुरुआत सिर्फ 500 रुपये से की जा सकती है।
फंड हाउस : Motilal Oswal Mutual Fund
NFO ओपनिंग डेट : 03-Jul
NFO क्लोजिंग डेट : 17-Jul
कैटेगरी: Equity: Thematic-Factor-based
फंड टाइप : Open-ended
मिनिमम निवेश: 5,00 रुपये
लॉक-इन: NA
एग्जिट लोड: 15 दिन पूरे होने से पहले अपना पैसा निकालने पर 1% चार्ज कटेगा।
रिस्क लेवल: वेरी हाई
बेंचमार्क: BSE Midcap 150 Momentum 30 TRI
NJ Momentum Fund
NJ Momentum Fund Direct-Growth का NFO 10 जुलाई शुक्रवार से निवेश के लिए खुल गया है और इसमें 24 जुलाई 2026 तक पैसा लगाया जा सकता है। यह NJ Mutual Fund की ओपन-एंडेड थीमैटिक (फैक्टर-बेस्ड) इक्विटी स्कीम है। इस फंड में Growth और IDCW (Income Distribution cum Capital Withdrawal) दोनों प्लान उपलब्ध हैं। निवेश की शुरुआत सिर्फ 500 रुपये से की जा सकती है।
फंड हाउस : NJ Mutual Fund
NFO ओपनिंग डेट : 10-Jul
NFO क्लोजिंग डेट : 24-Jul
कैटेगरी: Equity: Thematic-Factor-based
फंड टाइप : Open-ended
प्लान : Growth, IDCW
मिनिमम निवेश: 5,00 रुपये
लॉक-इन: NA
एग्जिट लोड: 0
रिस्क लेवल: वेरी हाई
बेंचमार्क: NIFTY 500 TRI
जुलाई में निवेश के लिए कौन-कौन से खुले हैं NFO
- फंड – सब्सक्रिप्शन शुरू – सब्सक्रिप्शन बंद
- NJ Momentum Fund – 10 जुलाई – 24 जुलाई
- Kotak Nifty Private Bank ETF – 8 जुलाई – 15 जुलाई
- Mirae Asset BSE Midcap 150 Momentum 30 ETF – 6 जुलाई – 13 जुलाई
- TRUSTMF Large & Mid Cap Fund – 3 जुलाई – 17 जुलाई
- Motilal Oswal BSE Midcap 150 Momentum 30 Index Fund – 3 जुलाई – 17 जुलाई

Leave a Reply