stock-markett.online
Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए
Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए

Nifty 24200 से ऊपर बना रहा तो जल्द 25000 तक जा सकता है, जानिए आपको क्या करना चाहिए

शेयर बाजार 7 मई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 0.15 फीसदी यानी 114 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 0.02 फीसदी यानी 4.3 अंक गिरकर 24,326 पर बंद हुआ। मार्केट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी कभी लाल निशान में तो कभी हरे निशान में नजर आए।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान डील करना चाहते हैं। यह शेयर बाजारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। हालांकि, डील होने तक घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। उधर, रुपये में कमजोरी का असर विदेशी फंडों के निवेश पर पड़ रहा है।”

जियोजित इनवेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा, “मिलेजुले विदेशी संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। मार्केट्स के कुछ चुनिंदा पॉकेट्स में निवेशकी दिलचस्पी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्जकैप शेयरों से अच्छा रहा। होर्मुज को धीरे-धीरे खोलने को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते से क्रूड 100 डॉलर के नीचे आ गया।”

इंडिया वीआईएक्स में 7 मई को 0.34 फीसदी गिरावट आई। यह 16.62 पर आ गया है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में यह काफी गिरा है। कुछ दिन पहले यह 19 पर था। अगर यह 15 तक आ जाता है तो इसका मतलब है कि बाजार का सेंटीमेंट बदल रहा है। बाजार के लिए फिलहाल बड़ा ट्रिगर क्रूड ऑयल की कीमतें हैं। ब्रेंट क्रूड 7 मई की शाम 3.38 फीसदी गिरकर 97 डॉलर पर चल रहा था।

अमेरिका और ईरान से आने वाली खबरें जल्द डील होने का संकेत दे रही हैं। अगर यह डील हो जाती है तो शेयर बाजारों में बड़ी तेजी आ सकती है। इससे क्रूड की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, क्रूड की कीमतें जल्द 28 फरवरी के पहले के स्तर तक आने की उम्मीद नहीं है। इसमें कुछ महीनों का समय लग सकता है। लेकिन, क्रूड में नरमी आने से महंगाई बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा।

एंजल वन टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले ने कहा, “बाजार में छोटे-बड़े शेयरों में खरीदारी को देखते हुए निफ्टी के जल्द 24,600 की बाधा पार कर जाने की उम्मीद है। इसके बाद निफ्टी 25,000-25,100 की तरफ बढ़ सकता है। यह एक साइकोलॉजिकल लेवल है, जो 200 डीएमए भी है।” उन्होंने कहा कि पॉजिटिव अंडरटोन को देखते हुए गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है। निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 24,100-24,000 पर है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *