stock-markett.online
NSE IPO: क्या अपने प्लेटफॉर्म पर होगी NSE के शेयरों में ट्रेडिंग? CEO आशीष चौहान ने दिया अपडेट
NSE IPO: क्या अपने प्लेटफॉर्म पर होगी NSE के शेयरों में ट्रेडिंग? CEO आशीष चौहान ने दिया अपडेट

NSE IPO: क्या अपने प्लेटफॉर्म पर होगी NSE के शेयरों में ट्रेडिंग? CEO आशीष चौहान ने दिया अपडेट

देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ 17 सितंबर से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। NSE के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO आशीष कुमार चौहान ने 11 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,700 रुपये से 1,785 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशक 17 सितंबर से 21 सितंबर तक इस आईपीओ में बोली लगा सकेंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 16 सितंबर को खुलेगी। कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 24 सितंबर को हो सकती है।

आशीष कुमार चौहान ने ET Now को बताया कि NSE ने IPO से पहले अपने शेयरधारकों को अपने शेयर टेंडर करने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि IPO की कीमत तय करने में कंपनी को उसके बैंकरों से सलाह मिली है। चौहान के मुताबिक NSE के IPO का साइज इस बात पर निर्भर करेगा कि UDRHP दाखिल किए जाने के दिन कितने शेयरधारक अपने शेयर टेंडर करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि NSE का पूरा IPO ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी इस इश्यू के जरिए कंपनी में कोई नया पैसा नहीं आएगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।

कम से कम 8 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन

NSE ने बताया कि आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 8 शेयरों के एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से NSE का वैल्युएशन करीब 4.41 लाख करोड़ रुपये बैठता है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी कंपनी में नई पूंजी नहीं आएगी और मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशीष कुमार चौहान ने NSE के अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग की संभावनाओं को लेकर भी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि NSE ने अपने ही प्लेटफॉर्म पर शेयरों की ट्रेडिंग की अनुमति के लिए SEBI के पास कोई आवेदन नहीं किया है। इससे पहले खबर आई थी कि NSE के शेयर BSE पर औपचारिक रूप से लिस्ट होने के बावजूद ‘Permitted to Trade’ कैटेगरी में ट्रेड हो सकते हैं।

NSE IPO: खत्म हुआ इंतजार! एनएसई ने तय किया प्राइस बैंड, इस दिन खुलेगा 22,568 करोड़ रुपये का इश्यू, 200 के करीब पहुंचा GMP

दुनिया के विश्वसनीय शेयर बाजारों में शामिल

चौहान ने भारत के कैपिटल मार्केट की मजबूती पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत दुनिया के विश्वसनीय शेयर बाजारों में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, चीन और जापान के बाद भारत का बाजार ग्लोबल निवेशकों के लिए पसंदीदा बाजारों में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। NSE ने भारत के शेयर बाजार को आधुनिक और ऑटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *