Platinum Rate Today: आज सुबह 6 मई को प्लैटिनम की कीमतों में तेजी रही। आज ये 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। आज प्लैटिनम 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में इसका भाव करीब 61,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
आखिर क्यों बढ़ रहा है प्लैटिनम का चलन
सोने की बढ़ती कीमतों का असर अब साफ तौर पर बाजार में दिखने लगा है। करीब 10 ग्राम सोना 1.50 लाख रुपये के आसपास पहुंचने के बाद लोग खरीदारी करते समय पहले से ज्यादा सोच-विचार कर रहे हैं। जहां पहले ज्यादातर ग्राहक 22 या 24 कैरेट सोना खरीदना पसंद करते थे, वहीं अब लोग अपने बजट के हिसाब से दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
अब 18, 14 और 9 कैरेट की ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कम कीमत में अच्छे और ट्रेंडी डिजाइन मिल रहे हैं। महंगाई बढ़ने के साथ लोग अब सिर्फ भारी ज्वैलरी पर पैसा खर्च करने के बजाय स्मार्ट खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
ज्वैलरी कारोबारियों ने भी ग्राहकों की बदलती पसंद को समझ लिया है। बाजार में अब हल्के वजन वाली, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली डिजाइन ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इससे कम बजट वाले ग्राहक भी फैशन और डिजाइन से समझौता किए बिना खरीदारी कर पा रहे हैं।
सोने के अलावा प्लैटिनम की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, खासकर युवाओं में। इसका सिंपल और मॉडर्न लुक लोगों को आकर्षित कर रहा है। यही कारण है कि अब ज्वैलरी बाजार में सिर्फ पारंपरिक सोना ही नहीं, बल्कि नए और किफायती विकल्प भी तेजी से फेमस हो रहे हैं।
प्लैटिनम की कीमत – बुधवार 6 मई 2026
| शहर | प्लैटिनम रेट 1 ग्राम (₹) | प्लैटिनम रेट 10 ग्राम (₹) |
| दिल्ली | 6,106 | 61,060 |
| मुंबई | 6,106 | 61,060 |
| अहमदाबाद | 6,106 | 61,060 |
| चेन्नई | 6,106 | 61,060 |
| कोलकाता | 6,106 | 61,060 |
| हैदराबाद | 6,106 | 61,060 |
| जयपुर | 6,106 | 61,060 |
| केरल | 6,106 | 61,060 |
| लखनऊ | 6,106 | 61,060 |
| बेंगलुरु | 6,106 | 61,060 |
| इंदौर | 6,106 | 61,060 |
| सूरत | 6,106 | 61,060 |
| नागपुर | 6,106 | 61,060 |
| रायपुर | 6,106 | 61,060 |
Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चांदी आई और नीचे

Leave a Reply