Punjab Scooter Blast: जालंधर और अमृतसर धमाके की NIA करेगी जांच! दो धमाकों से दहला पंजाब, ब्लास्ट का खौफनाक CCTV आया सामने
Punjab Scooter Blast: जालंधर और अमृतसर में धमाके के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। जालंधर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) चौक के पास एक स्कूटर में मंगलवार (5 मई) शाम आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने वाहन से धमाके जैसी आवाज सुनी थी। सूत्रों के मुताबिक, जालंधर में ग्रेनेड हमले की भी आशंका है। सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV में एक संदिग्ध आतंकी पॉलीथिन में लिपटी कुछ वस्तु छोड़कर गया। इसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हो गया। जालंधर में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान आने वाले हैं।
जालंधर में हुए विस्फोट के कुछ घंटे बाद अमृतसर में खासा के सेना छावनी क्षेत्र के पास भी मंगलवार देर रात एक और विस्फोट हुआ। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पंजाब में हुए दोनों धमाके की जांच अब NIA करेगी। जांच एजेंसी की टीम पहुंचने वाली है।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें इस समय जालंधर और अमृतसर में धमाके वाली जगहों की ओर रवाना हो चुकी हैं। ब्लास्ट वाले जगह पर उनके जल्द ही पहुंचने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि NIA की टीम वहां पहुंचकर वे जानकारी जुटाएंगी और जाँच में पंजाब पुलिस की सहायता करेंगी।
The National Investigation Agency teams are currently en route to the blast sites in Jalandhar and Amritsar, where they are expected to arrive shortly to gather information and assist the Punjab Police in the investigation: Sources
— ANI (@ANI) May 6, 2026
जालंधर धमाका
जालंधर में धमाके की घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय के बाहर हुई। यह मुख्य शहर को अमृतसर-दिल्ली हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटर में आग कैसे लगी। इस बीच विपक्षी दलों ने जालंधर में हुए ‘धमाके’ को लेकर आप सरकार पर हमला बोल दिया।
पंजाब के जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने हुए ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज ! pic.twitter.com/X7OQk8Owcz
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) May 5, 2026
पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा, “प्रथम दृष्टया, यहां (जालंधर में) खड़ी एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। हम अभी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।” उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर 22 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। सिंह ने कहा कि उसके स्कूटर में अचानक आग लग गई।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Morning visuals from Khassa cantonment, where a blast took place at around 10.50 PM yesterday. pic.twitter.com/mV1ZzzFSD7
— ANI (@ANI) May 6, 2026
अमृतसर ब्लास्ट
अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल मीर कासिम ने कहा, “हमें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि खासा में एक सड़क पर तेज आवाज सुनाई दी है, इसके बाद हमारी टीम तुरंत वहां पहुंचीं।” उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और विश्लेषण से पता चला है कि कोई व्यक्ति यहां आया और उसने चारदीवारी की ओर कुछ फेंका और उससे विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद फॉरेंसिक टीम और बम निष्क्रिय दस्ता घटनास्थल पहुंचा।
#WATCH | Jalandhar, Punjab | Remains of the parked two-wheeler, which caught fire near BSF Headquarters, Punjab Frontier, last night. The area has been cordoned off for further investigation.
According to sources, a team from the National Investigation Agency is currently en… pic.twitter.com/xB3tsoRJ4L
— ANI (@ANI) May 6, 2026
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य एस. वारियर भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सैन्य अधिकारियों की एक टीम भी घटनास्थल पहुंची। उन्होंने बताया कि जालंधर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर मंगलवार रात करीब आठ बजे हुए विस्फोट के कुछ घंटे बाद अमृतसर में विस्फोट की दूसरी घटना है।
ये भी पढ़ें- Punjab Blast: पंजाब के जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका! उधर अमृतसर में मिलिट्री कैंप के बाहर भी विस्फोट
Leave a Reply